फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Citigroup says to exit 13 global consumer banking markets, including China and India

सिटी ग्रुप: भारत व चीन समेत 13 देशों में कंज्यूमर बैंकिंग कारोबार समेटने का एलान, जानिए क्या है वजह

Thu, 15 Apr 2021 08:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 15 Apr 2021 08:30 PM IST
सार

  • अमेरिका के चार बड़े बैंक समूहों में से एक है सिटीग्रुप
  • 13 देशों में से अधिकांश एशिया के

विज्ञापन
Citigroup says to exit 13 global consumer banking markets, including China and India
citibank - फोटो : PTI

विस्तार

अमेरिका के बहुराष्ट्रीय बैंकिंग व वित्तीय सेवा समूह सिटीग्रुप ने गुरुवार को एलान किया कि वह भारत व चीन समेत 13 देशों में कंज्यूमर बैंकिंग कारोबार बंद करेगा। समूह ने यह फैसला वेल्थ मैनेजमेंट पर फोकस करने के इरादे से लिया है। वह अपना वैश्विक बैंकिंग कारोबार बढ़ाने के लिए सिर्फ चार देशों- सिंगापुर, हांगकांग, लंदन व संयुक्त अरब अमीरात पर ध्यान केंद्रित करेगा।   
विज्ञापन


सिटीग्रुप के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेने फ्रेसर का कहना है कि भारत व चीन समेत 13 देशों में समूह को उसके स्तर का प्रतिस्पर्धी कामकाज नहीं मिल रहा था। मार्च में ही सीईओ बने फ्रेसर ने कहा कि समूह अब वेल्थ मैनजमेंट क्षेत्र पर दोगुना ध्यान देगा, जहां विकास के अवसर बेहतर हैं। 
विज्ञापन


समूह जिन 13 देशों से बाहर हो रहा है, उनमें से अधिकांश एशिया के हैं। इन देशों में समूह का वर्ष 2020 में कारोबार 6.5 अरब डॉलर का था। इन देशों में उसकी 224 रिटेल ब्रांच हैं और 123.9 अरब डॉलर की राशि जमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तत्काल प्रभाव नहीं पड़ेगा : खुल्लर
सिटी इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशु खुल्लर ने कहा कि इस घोषणा से हमारे परिचालन में कोई बदलाव नहीं होगा और सहकर्मियों पर भी कोई तत्काल प्रभाव नहीं होगा। इस दौरान हम अपने अपने ग्राहकों को पहले की तरह सेवा देते रहेंगे। उन्होंने कहा कि संस्थागत बैंकिंग कारोबार के अलावा, सिटी अपने मुंबई, पुणे, बंगलूरू, चेन्नई और गुरुग्राम केंद्रों से वैश्विक कारोबार पर ध्यान देता रहेगा।

बता दें कि सिटी बैंक ने 1902 में भारत में कदम रखा था और 1985 में उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार में कदम रखा था। सिटी को वित्त वर्ष 2019-20 में 4,912 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 4,185 करोड़ रुपये था। बैंक की भारत में 35 शाखाएं हैं और उपभोक्ता बैंकिंग कारोबार में करीब 4,000 कर्मचारी कार्यरत हैं।

तीन गुना ज्यादा हुआ मुनाफा
यह कदम सिटीग्रुप ने किसी घाटे के कारण उठाया हो ऐसा नहीं है। उसे चालू वर्ष की पहली तिमाही में 7.9 अरब डॉलर का मुनाफा हुआ है, जो कि पिछले साल की तुलना में तीन गुना से ज्यादा है। हालांकि उसका राजस्व सात फीसदी घटकर 19.3 अरब डॉलर रहा। 


इन देशों में समेटा कामकाज
सिटीग्रुप समूह ने भारत व चीन के अलावा आस्ट्रेलिया, बहरीन, इंडोनेशिया, दक्षिण कोरिया, मलयेशिया, फिलीपींस, पोलैंड, रूस, ताइवान, थाईलैंड व विएतनाम में बैंकिंग कामकाज बंद करने का निर्णय लिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed