फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   central government to give health insurance cover to every individual, may announce this in budget

Budget2018: सरकार दे सकती है प्रत्येक व्यक्ति को हेल्थ इन्श्योरेंस कवर, 5 लाख की होगी लिमिट

Tue, 16 Jan 2018 05:35 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 16 Jan 2018 05:35 PM IST
विज्ञापन
central government to give health insurance cover to every individual, may announce this in budget
health insurance

इस बार के बजट में केंद्र सरकार देश के प्रत्येक व्यक्ति को हेल्थ इन्श्योरेंस कवर का गिफ्ट दे सकती है। यह कवर वैसा ही होगा जैसा कि अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ओबामा केयर के नाम से लोगों के लिए इस सुविधा को शुरू किया था। 

विज्ञापन


इस बीमा योजना के स्थान पर मिलेगा कवर
वित्त मंत्रालय को स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मिले प्रपोजल के अनुसार यह हेल्थ इन्श्योरेंस पॉलिसी राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना की जगह लेगी। इस स्कीम के तहत लोगों को 3 लाख रुपये से लेकर के पांच लाख रुपये का कवर मिलेगा। 
विज्ञापन


तीन कैटेगिरी में मिलेगा लोगों को लाभ
केंद्र सरकार इस योजना के तहत इनकम के हिसाब से तीन कैटेगिरी में लोगों को लाभ देगी। इस इन्श्योरेंस कवर को कल्याण, सौभाग्य और उदय कैटेगिरी में बांटा जाएगा और लाभ भी इसी के हिसाब से मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कल्याण स्कीम में कवर होंगे बीपीएल कैटेगिरी के लोग

central government to give health insurance cover to every individual, may announce this in budget
health insurance

हेल्थ इन्श्योरेंस का पहला कवर कल्याण स्कीम के नाम से होगा। इस कैटेगिरी में बीपीएल लोगों को शामिल किया जाएगा। इस इन्श्योरेंस पॉलिसी का लाभ लेने वालों के प्रीमियम की 80 फीसदी राशि सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 20 फीसदी राशि को लोग खुद वहन करेंगे। 

सौभाग्य स्कीम में कवर होंगे ये लोग
जिन लोगों की सालाना इनकम 2 लाख रुपये है, उनको सौभाग्य स्कीम के तहत हेल्थ कवर मिलेगा। इस कैटेगिरी में उन लोगों को शामिल किया जाएगा जो कि असंगठित क्षेत्रों में काम करते हैं। अभी ऐसे और बीपीएल कैटेगिरी के लोगों को 30 हजार रुपये का सालाना बीमा कवर सरकार की तरफ से मिलता है। 

निजी और सरकारी बीमा कंपनियों को किया जाएगा शामिल
इस इन्श्योरेंस कवर को देने के लिए सरकार निजी और सरकारी बीमा कंपनियों को शामिल करेगी। हालांकि सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना को फिलहाल जारी रखेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed