फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   cbi to question rajiv kochar for third consecutive day in videocon icici bank case

ICICI-वीडियोकॉन केसः सीबीआई तीसरे दिन भी करेगी राजीव कोचर से पूछताछ

Sat, 07 Apr 2018 12:11 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 07 Apr 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
cbi to question rajiv kochar for third consecutive day in videocon icici bank case

आईसीआईसीआई बैंक द्वारा कर्ज में डूबे वीडियोकॉन ग्रुप को लोन दिए जाने के मामले में सीबीआई शनिवार को भी चंदा कोचर के देवर राजीव कोचर से पूछताछ करेगी। इससे पहले दो दिन में सीबीआई राजीव कोचर से 14 घंटे से अधिक पूछताछ कर चुकी है। 

विज्ञापन


आज होगी इस केस में पूछताछ
सीबीआई आज दीपक कोचर से उनकी कंपनी अविस्टा द्वारा वीडियोकॉन को आईसीआईसीआई बैंक द्वारा लोन दिए जाने की सलाह देने पर पूछताछ करेगी। अविस्टा बैंक को कई कंपनियों को लोन देने के मामले में पूछताछ करती है। अविस्टा 2015-16 में वीडियोकॉन का भी सलाहकार रहा है। 
विज्ञापन


गुरुवार को लिया था हिरासत में
अधिकारियों ने कहा कि राजीव कोचर को बृहस्पतिवार को सीबीआई द्वारा जारी लुक आउट नोटिस के आधार पर मुंबई हवाई अड्डे से हिरासत में लिया गया। वे दक्षिण पूर्वी एशियाई देश की विमान पकड़ने के प्रयास में थे। हवाई अड्डे से हिरासत में लिए जाने बाद बृहस्पतिवार को भी एजेंसी ने उनसे पूछताछ की थी। यह पूछताछ विडियोकॉन ग्रुप के प्रमोटर वेणुगोपाल धूत के साथ उनके संबंध और उन्हें कर्ज दिए जाने के मामले में हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई कर रही है प्राथमिक जांच
एजेंसी ने वीडियोकॉन ग्रुप प्रमोटर वेणुगोपाल धूत, दीपक कोचर और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ कर्ज के मामले में प्राथमिक जांच के लिए मामला दर्ज किया है। प्राथमिक जांच में सीबीआई आरोपों के संबंध में सूचनाएं इकट्ठा करती है। यदि एजेंसी संतुष्ट हो जाती है कि इस मामले में प्रथम दृष्टया कोई सुबूत उपलब्ध हैं तो वह आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed