फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   cbi, ed officials to flyoff to west indies soon, mehul choksey extradition on cards

वापस आएगा क्या मेहुल चोकसी, एयर इंडिया का विशेष विमान करेगा वेस्टइंडीज कूच

Sat, 26 Jan 2019 02:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 26 Jan 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
cbi, ed officials to flyoff to west indies soon, mehul choksey extradition on cards

जल्द ही देश में करोड़ों रुपये का घोटाला करने वाला एक बड़ा भगोड़ा वापस आने वाला है। इसके लिए एयर इंडिया का एक विशेष विमान वेस्टइंडीज भेजा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सरकार पीएनबी घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक को भारत अगले तीन दिनों में वापस लाया जा सकता है। 

विज्ञापन


इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक एक लंबी दूरी के एयर इंडिया बोइंग विमान को तैयार किया जा रहा है। इस विमान में केंद्रीय जांच ब्यूरो और प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारी जाएंगे। ऐसा माना जा रहा है कि मेहुल चोकसी और जतिन मेहता को इस विमान से देश वापस लाया जाएगा। 
विज्ञापन




कैरिबियन देशों के नागरिक बन चुके हैं चोकसी, मेहता

फिलहाल जतिन मेहता और मेहुल चोकसी कैरिबियन देशों के नागरिक बन चुके हैं। जतिन मेहता जहां सेंट किट्स एंड नेविस का नागरिक है, वहीं चोकसी ने एंटिगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता ले ली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

cbi, ed officials to flyoff to west indies soon, mehul choksey extradition on cards

इस विमान से जाएंगे 20 अधिकारी

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक इस विमान में 20 अधिकारी और तीन जोड़ी पायलट जाएंगे। भारत से वेस्टइंडीज की उड़ान भरने के बाद यह विमान 14 घंटे बाद देश वापसी करेगा। हालांकि जांच एजेंसियों ने पूरे मिशन को गुप्त रखा है। 

चोकसी ने एसबीआई को भी लगाई है 405 करोड़ की चपत

भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के अलावा भारतीय स्टेट बैंक को भी बड़ी चपत लगाई है। अपने भांजे नीरव मोदी के साथ फरवरी 2018 में 14000 करोड़ रुपये का घोटाला करने में फरार चल रहे मेहुल चोकसी ने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर अपनी संपत्ति को गिरवी रखकर एसबीआई से कर्ज लिया था। कर्ज की कुल रकम 405 करोड़ रुपये थी, जिसकी अदायगी अभी तक नहीं हुई है।

cbi, ed officials to flyoff to west indies soon, mehul choksey extradition on cards

नहीं चुकाया है पैसा, नोटिस भी वापस

एसबीआई ने कहा है कि चोकसी और उसके परिवार के सदस्यों ने लोन का पैसा चुकाया नहीं है। इसके बाद बैंक की तरफ से भेजा गया नोटिस भी वापस आ गया।  स्टेट बैंक ने पिछले साल 31 दिसंबर को चोकसी और उनके रिश्तेदारों के आखिरी ज्ञात पते पर नोटिस भेजा था। लेकिन, ये नोटिस वापस लौट आए। बैंक ने कहा है कि अगर 60 दिनों के अंदर बकाया चुकता नहीं किया गया तो वह इन संपत्तियों को बेचने की प्रक्रिया शुरू करेगा।  चोकसी अब भारतीय नागरिक नहीं है। उसने एंटिगुआ एंड बारबुडा की नागरिकता ले ली है। 

इन संपत्तियों पर लिया कर्ज

जिन संपत्तियों को गिरवी रखकर चोकसी ने कर्ज लिया था उनमें बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित प्रॉपर्टी, पनवेल और रायगढ़ स्थित 27 प्लॉट, नासिक स्थिति 42 छोटे-बड़े प्लॉट और तेलंगाना में 38.51 हेक्टेयर के दो प्लॉट शामिल हैं। साथ ही चोकसी 12 डिफॉल्टर लोन अकाउंट का गारंटर भी है। प्रीति चौकसी और दिवंगत गुनियाल चोकसी दो सिक्योरिटी प्रोवाइडर हैं।

ईडी ने शुरू की कार्रवाई

भारत की नागरिकता छोड़ने वाले पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले के मुख्य आरोपी मेहुल चोकसी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूरी रकम वसूलेगी। ईडी समेत कई एजेंसियां इस मामले पर नजर बनाए हैं और विभिन्न देशों से संपर्क में हैं।

निदेशालय इस घोटाले में अब तक पांच हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्ति देश-विदेश में जब्त की जा चुका है। जांच एजेंसियां पश्चिम एशिया, दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोप समेत कई देशों में चोकसी और नीरव मोदी की संपत्ति की निशानदेही में लगी हैं।

cbi, ed officials to flyoff to west indies soon, mehul choksey extradition on cards

जल्द होगा प्रत्यपर्ण

चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए एंटीगुआ सरकार के समक्ष लगातार हाथ पांव मार  रहे विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक ऐसा लगता है कि मेहुल ने प्रत्यर्पण से बचने की कोशिश में भारतीय नागरिकता छोड़ने के लिए अपना पासपोर्ट जमा करा दिया है।

हालांकि उसके इस कदम का प्रत्यर्पण कानून पर कोई असर नहीं पडने वाला। भारत ने उसके  प्रत्यर्पण के लिए मेहुल के 13000 करोड़ का बैंक ऋण चुकाए बिना भाग जाने संबंधी कई अहम सबूत एंटीगुआ को दिए हैं। प्रत्यर्पण के लिए दोनों पक्षों की बातचीत अंतिम दौर में है। संभवत: प्रत्यर्पण की बढ़ती संभावनाओं के मद्देनजर ही चोकसी ने भारत की नागरिकता छोडने का मन बनाया होगा। 

उक्त सूत्र ने बताया कि प्रत्यर्पण संबंधी अंतर्राष्ट्रीय कानून केप्रावधान साफ हैं। इसके प्रावधानों में अपराध करने वाले की नागरिक की नागरिकता की जगह उसके द्वारा किए गए अपराध की जगह की महत्ता होती है। इस हिसाब से साफ है कि एंटीगुआ की नागरिकता हासिल करने वाले मेहुल ने चूंकि भारत में अपराध किया है। ऐसे में बाद में भारत की नागरिकता छोडने के उसके फैसले से प्रत्यर्पण पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed