फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Car insurance renewal will be easy with these easy steps

Car Insurance: आसान स्टेप में करें कार इंश्योरेंस रिन्यू, इन बातों का भी रखें ध्यान

Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
Jeet Kumar बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 10 Jan 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Car insurance renewal will be easy with these easy steps
कार इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

अगर आपके पास कार है और इसका बीमा खत्म हो गया है तो उसे रिन्यू कराना जरूरी है। समय रहते कार बीमा को रिन्यू करा लेना आपको राहत देगा। अगर बीमा के होते अगर आपकी कार क्षतिग्रस्त हो जाती है तो बीमा कवर आपको मदद कर सकता है।

विज्ञापन


बीमा कंपनियां अपने ग्राहकों को आमतौर पर तय तारीख से 15 से 30 दिन का ग्रेस पीरियड देती हैं। अगर आपने इस दौरान अपनी कार को प्रीमियम नहीं भरा और ग्रेस पीरियड के समय ऐसा नहीं किया तो नई कार इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदनी पड़ेगी।
विज्ञापन


इन आसान स्टेप से कार बीमा रिन्यू ऑनलाइन होगा आसान

  • बीमा एजेंसी की वेबसाइट में लॉग-इन करें।
  • मौजूदा पॉलिसी रिन्यू करने का ऑप्शन चुनें।
  • मौजूदा पॉलिसी नंबर और ईमेल आईडी डालकर ऑनलाइन फॉर्म भरें।
  • नई पॉलिसी के प्रीमियम का कोटेशन दिखाई देगा।
  • इसके बाद रिन्यूअल के लिए आगे बढ़ें या कोई और अच्छा विकल्प तलाशें।
  • फिर पेमेंट का ऑप्शन चुनें।
  • क्रेडिट कार्ड,डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या अन्य ऑनलाइन वॉलेट से पेंमेंट कर सकते हैं।
  • पेमेंट के बाद सभी पॉलिसी डॉक्यूमेंट आपकी आईडी पर मिल जाएंगे।

अलग-अलग बीमा कंपनियों की तुलना
बीमा रिन्यू करने से पहले ऑनलाइन मौजूद सभी विकल्पों की तुलना कर लेनी चाहिए। इसके लिए ऑनलाइन तरीका अपनाएंगे, तो यह और भी आसान हो जाएगा। डीलर की ओर से दिए जा रहे बीमा को जरूर चेक कर लें। ऐसा इसलिए क्योंकि डीलर अपने कमीशन के आधार पर आपको बीमा पॉलिसी देते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन


कवरेज
कार बीमा पॉलिसी के दो मुख्य पहलू हैं, थर्ड पार्टी और पैकेज पॉलिसी। कानून के अनुसार, कार चलाते समय थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना अनिवार्य है। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस जरूरी भी है इसमें आपकी कार से किसी को हुए नुकसान को कवर मिलता है। इसमें कॉम्प्रिहेन्सिव पॉलिसी को चुनना चाहिए इसमें थर्ड पार्टी के सात ऑन डैमेज दोनों कवर होते हैं यानि दोहरा लाभ मिलता है। 


एड-ऑन या टॉप अप सुविधा 
पॉलिसी के तहत आप अतिरिक्त प्रीमियम देकर एड-ऑन की सुविधा ले सकते हैं। उदाहरण- अगर आप बाढ़ प्रभावित इलाके में रहते हैं, तो आप इंजन प्रोटेक्ट जैसे एड-ऑन कवर ले सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed