{"_id":"5878d1f44f1c1b7c58baa259","slug":"budget-2017-govt-may-impose-tax-on-bank-withdrawal-limit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budget 2017: बैंक से कैश निकालने पर लगेगा टैक्स!","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
Budget 2017: बैंक से कैश निकालने पर लगेगा टैक्स!
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 13 Jan 2017 06:41 PM IST
विज्ञापन
tax
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देने के लिए कैश निकालने पर भी टैक्स लगा सकती है सरकार। सूत्रों के अनुसार सरकार इस पर विचार कर रही है और अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो इसे 1 फरवरी को पेश होने वाले बजट में जगह मिल सकती है। सरकार बैंक खातों से एक तय सीमा से अधिक कैश निकालने पर यह टैक्स लगा सकती है। सरकार ने पिछले साल नवंबर में नोटबंदी के बाद डिजिटल ट्रांजैक्शंस बढ़ाने के लिए कई उपाय किए हैं।
विज्ञापन
एक अन्य अधिकारी ने बताया, ‘कैश टैक्स पर अभी विमर्श हो रहा है। बजट के साथ इसका ऐलान किए जाने की काफी संभावना है।’गौरतलब है कि कालेधन पर बनी स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने 3 लाख रुपए से ज्यादा के कैश सौदों पर पाबंदी लगाने का सुझाव दिया था। उसने एक आदमी के लिए कैश होल्डिंग की 15 लाख रुपए की सीमा तय करने की भी सिफारिश की थी।
विज्ञापन
पार्थसारथी सोम की अध्यक्षता वाले टैक्स ऐडमिनिस्ट्रेशन रिफॉर्म कमीशन ने भी बैंकिंग ट्रांजैक्शन टैक्स को फिर से लगाने का सुझाव दिया था। उसने कहा था कि सेविंग अकाउंट को छोड़ दें तो ऐसा कोई तरीका नहीं है, जिससे बैंक खातों से निकाले जाने वाली रकम की जानकारी मिल सके। पिछले साल दिसंबर में डिजिटल पेमेंट में 43 प्रतिशत की बढ़ौतरी हुई थी। अब देखना होगा सरकार इसपर क्या फैसला लेती है।
विज्ञापन