{"_id":"58434dc44f1c1b2616de7b78","slug":"blackmoney-will-not-become-white-on-depositing-it-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में कालाधन जमा करने से सफेद नहीं हो जाएगा: जेटली ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
बैंकों में कालाधन जमा करने से सफेद नहीं हो जाएगा: जेटली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sun, 04 Dec 2016 04:27 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने भ्रष्टाचारियों को आगाह किया है कि बैंकों में आप कालाधन जमा करके उसे सफेद नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘अघोषित आय से अर्जित धन बैंकों में जमा करने के बाद आप निश्चिंत नहीं रह सकते।
विज्ञापन
यदि आपने टैक्स नहीं चुकाया है तो आप इस जिम्मेदारी से मुक्त नहीं हो सकते। आयकर विभाग ऐसे जमा खातों पर नजर रखे हुए है।’
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, नोटबंदी के बाद से 27 नवंबर तक 8.45 लाख करोड़ रुपये मूल्य के 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन