{"_id":"59894f364f1c1b3d048b46da","slug":"banks-to-soon-follow-5-day-working-as-saturday-sunday-will-be-off","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीकेंड में नहीं खुलेंगे बैंक, बढ़ सकती हैं नौकरीपेशा लोगों की दिक्कतें","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
वीकेंड में नहीं खुलेंगे बैंक, बढ़ सकती हैं नौकरीपेशा लोगों की दिक्कतें
amarujala.com- Presented By: अनंत पालीवाल
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही बैंकों के खुलने और बंद होने के समय में तब्दीली हो सकती है। इस बारे में बैंक यूनियन और इंडियन बैंक एसोसिएशन के बीच पहले दौर की बातचीत हो गई है। इस महीने के अंत तक, बैंकों में पांच दिन काम करने और शनिवार-रविवार को पूरी तरह से बंद रहने की घोषणा हो सकती है। हालांकि इससे उन लोगों को नुकसान होगा, जो शनिवार को हाफ डे में अपने बैंकिंग काम पूरा करते थे।
विज्ञापन
अभी बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंदी रहती है। इसके अलावा रविवार को बैंक पूरे दिन बंद रहेंगे।
ये हो सकता है बैंकों के खुलने और बंद होने का समय
बैंक कर्मचारी यूनियन और आईबीए में जो बातचीत हुई है, उसके मुताबिक बैंक सुबह 10 बजे के बजाए 9.30 से खुलेंगे और शाम चार बजे तक पब्लिक से डील करेंगे। अभी ज्यादातर बैंक 3.30 बजे पब्लिक से डीलिंग बंद कर देते हैं। बैंक यूनियनों ने सरकार से मांग की है कि वो ज्यादा देर काम करने को तैयार हैं, लेकिन उन्हें 5 डे वर्किंग चाहिए।
विज्ञापन
सरकार मान सकती है बैंक कर्मियों की मांग
सूत्रों के मुताबिक सरकार भी बैंक कर्मियों की इस मांग को मानने के पक्ष में हैं। सरकार का मानना है कि बैंकों में ग्राहकों की संख्या में काफी इजाफा होता जा रहा है, जिससे वर्क लोड काफी बढ़ गया है। कई बार बैंकों में खाता खुलवाने, एफडी जमा कराने वालों की इतनी लंबी लाइन होती है, कि कई व्यक्तियों को अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
नौकरीपेशा लोगों को होगा नुकसान
अगर बैंक 5 डे वर्किंग करते हैं तो फिर ऐसे लोगों को नुकसान होगा, जो नौकरीपेशा हैं। ज्यादातर लोग अपने बैंकिंग काम शनिवार को जाकर के पूरा करते थे। अब लोगों को ऑफिस के बीच में छुट्टी लेकर के बैंकिंग काम पूरे करने होंगे। हालांकि अब इंटरनेट के काऱण बहुत से काम घर बैठे हो जाते हैं, लेकिन फिर भी एड्रेस चेंज, एफडी अकाउंट खोलना, आधार से अकाउंट को लिंक कराना, अकाउंट को दूसरे ब्रांच में ट्रांसफर करना जैसे काम है, जो बैंक में बिना जाए पूरे नहीं हो सकते हैं।