फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Banks started giving loans with low interest rates

होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन हुआ सस्ता

Sat, 02 Apr 2016 06:10 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 02 Apr 2016 06:10 AM IST
सार

  •  अब कोष जुटाने की सीमांत लागत के आधार पर तय हो रही है ब्याज दर 
  •  भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत करीब 10 बैंकों ने इसे किया घोषित 

विज्ञापन
Banks started giving loans with low interest rates
‌ सस्ती ब्याज दर

विस्तार

आवासीय लोन, कार लोन, पर्सनल लोन से लेकर एक दिन के अल्पावधि लोन लेने वाले ग्राहकों को पहले के मुकाबले सस्ती ब्याज दर का फायदा मिलना शुरू हो गया है। बैंकों ने ब्याज दर की गणना प्रणाली में बदलाव करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने तक बैंक बेस रेट के आधार पर लोन के लिए ब्याज दर तय करते थे लेकिन अब कोष जुटाने की सीमांत लागत के आधार पर (एमसीएलआर) ब्याज दर तय की जा रही है।

विज्ञापन


भारतीय स्टेट बैंक और पंजाब नेशनल बैंक समेत करीब 10 बैंकों ने इसे घोषित भी कर दिया है। एक सरकारी बैंक के अधिकारी के मुताबिक रिजर्व बैंक के निर्देश पर बैंकों ने शुक्रवार से कोष जुटाने की सीमांत लागत के आधार पर एमसीएलआर घोषित करना शुरू कर दिया है। इस प्रणाली को एक अप्रैल 2016 से ही लागू करना है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पहले जब कर्ज की दर को तय किया जाता था, तब उसमें कोष जुटाने की लागत, परिचालन लागत के साथ कुछ मार्जिन और देयताओं का भी ध्यान रखा जाता था। लेकिन अब जो नया निर्देश आया है, उसके मुताबिक कर्ज की दर तय करने में कोष जुटाने की लागत, जिसे बैंक की भाषा में एलोकेटेड कॉस्ट कहते हैं, के साथ साथ अनएलोकेटेड कॉस्ट को ही शामिल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनएलोकेटेड कॉस्ट में बैंक की शाखा चलाने का खर्च, क्षेत्रीय कार्यालय चलाने का खर्च और मुख्यालय चलाने के खर्च के साथ साथ सभी तरह की प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष लागतें शामिल रहती हैं। इसमें मार्जिन पर तवज्जो नहीं दिया जाता है। इसलिए यह पुरानी गणना पद्घति (बेस रेट) के मुकाबले ग्राहकों के लिए सस्ता पड़ेगा।


उदाहरण के लिए भारतीय स्टेट बैंक का पहले बेस रेट 9.3 फीसदी था, जो एमसीएलआर में घटकर 9.2 फीसदी रह गया है। इसी तरह पंजाब नेशनल बैंक का पहले बेस रेट 9.60 फीसदी था, जो कि एमसीएलआर में घट कर 9.4 फीसदी रह गया है। आईसीआईसीआई और एचडीएफसी बैंक ने भी अपना एमसीएलआर घटा कर 9.2 फीसदी कर दिया
है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed