फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Banks may go on strike on 8 January 2020, Bank transactions may be affected

तुरंत निपटा लें बैंक का कामकाज, आठ जनवरी को हो सकती है हड़ताल

Mon, 06 Jan 2020 02:06 PM IST
आसिम खान बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 06 Jan 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
Banks may go on strike on 8 January 2020, Bank transactions may be affected
प्रतीकात्मक तस्वीर

अगर आप इस हफ्ते बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो अलर्ट हो जाइए। इस काम जल्द निपटा लें। आठ जनवरी को बैंकों की हड़ताल हो सकती है। अगर हड़ताल होती है तो बैंक में लेनदेन का काम प्रभावित हो सकता है। बैंकिंग सेक्टर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने आठ जनवरी को हड़ताल का फैसला किया है। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के एक नेता ने बताया कि इस हड़ताल का समर्थन 10 यूनियन कर रही हैं। अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ के महासचिव सीएच वेकंटचलम के अनुसार सरकार की नीतियों का विरोध करने के लिए हड़ताल की जा रही है। हड़ताल में रोजगार के नए अवसर पैदा करने, श्रम कानूनों में संशोधन पर रोक लगाने और नौकरी की सुरक्षा संबंधी मांगें रखी जाएंगी।

विज्ञापन

केंद्रीय कर्मचारी भी 8 जनवरी को हड़ताल पर

श्रम मंत्री के साथ मुलाकात के एक दिन बाद शुक्रवार को 10 केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने सरकार की ‘श्रम विरोधी नीतियों के विरोध’ में आठ जनवरी को आम हड़ताल या ‘भारत बंद’ का एलान किया है। 10 केंद्रीय कर्मचारी संगठनों ने संयुक्त बयान में कहा, ‘केंद्रीय श्रम मंत्री से मुलाकात के बाद उन्होंने एकजुट होकर आठ जनवरी को आम हड़ताल का फैसला लिया है।’ 

बैठक के दौरान मंत्री ने संगठनों से कहा कि सरकार कर्मचारियों के हित में हर कदम उठा रही है और श्रम कानून इसी का हिस्सा हैं। इन संगठनों में एआईटीयूसी, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, सेवा, एआईसीसीटीयू, एलपीएफ और यूटीयूसी शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को गुलाम बनाने के लिए श्रम संहिता तैयार की गई है। उन्होंने कहा कि केद्रीय मंत्री ने बेरोजगारी, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा और 14 सूत्रीय मांगों को पूरा करने के संबंध में कुछ भी नहीं कहा।

इस क्रम में भारतीय रिजर्व बैंक समेत सभी सरकारी बैंकों में भी आठ जनवरी को हड़ताल रहेगी। रिजर्व बैंक के कर्मचारियों ने वर्षों से लंबित मांगों के पूरा न होने पर हड़ताल का समर्थन किया है। इस दिन बैंकिंग संबंधी सभी तरह के कामकाज ठप रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed