फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   banks cut lending rates

दो बड़े बैंकों ने किया ऐलान, अब ईएमआई होगी कम

Thu, 07 May 2015 01:57 PM IST
Updated Thu, 07 May 2015 01:57 PM IST
विज्ञापन
banks cut lending rates

सार्वजनिक क्षेत्र के  दूसरे बड़े पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से ऋण लेने वाले ग्राहकों को अब ईएमआई से राहत मिल सकेगी क्योंकि इसने बेस रेट को 0.25 फीसदी घटा कर 10 फीसदी कर दिया है।

विज्ञापन


पीएनबी द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक बैंक का बेस रेट अब सवा दस फीसदी से घटा कर दस फीसदी किया जा रहा है जो कि 7 मई 2015 से लागू हो जाएगा।

इससे पहले बैंक आफ बड़ौदा ने 0.25 फीसदी और एक्सिस बैंक ने 0.20 फीसदी की कटौती की थी। बैंकों से सस्ती दरों पर ऋण मिल सके, इसके लिए रिजर्व बैंक ने जनवरी से अभी तक ब्याज दरों में दो किस्तों में 0.5 फीसदी की कटौती की है।
विज्ञापन


लेकिन इसका फायदा ग्राहकों अभी भी सही-सही नहीं मिल पाया है। इसी वजह से रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन ने वाणिज्यिक बैंकों की आलोचना भी की थी।

आईडीबीआई ने भी की कटौती

banks cut lending rates

आईडीबीआई ने ब्याज दरों में 0.25 प्रतिशत की कटौती की है, जिससे अब आधार दर 10 प्रतिशत हो गई है। कटौती के बाद की यह नई आधार दर 11 मई से लागू होगी।

आईडीबीआई बैंक ने यह कदम रिजर्व बैंक की हाल की नीतिगत उपायों को देखते हुए उठाया है। बैंक का मानना है कि इस कटौती से कर्ज लेने वालों की संख्या बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, बैंक ऑफ बड़ौदा, भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक तथा एक्सिस बैंक ने आधार दर में 0.25% तक कटौती की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed