फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Banks closed for 13 days in may

मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, पहले ही कर लें कैश का इंतजाम

Wed, 01 May 2019 05:35 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 May 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Banks closed for 13 days in may

अगर आपको बैंक का कोई भी कार्य करना है तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि आरबीआई की वेबसाइट से प्राप्त जानकारी के अनुसार मई में बैंक एक नहीं, दो नहीं, बल्कि 13 दिन बंद रहेंगे। बता दें कि इन 13 छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इसलिए अगर बैंक से जुड़ा कोई भी कार्य शेष है तो उसे समय पर पूरा कर लीजिए। आइए जानते हैं मई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन

इन दिन बंद रहेंगे बैंक

एक मई यानी आज मजदूर दिवस है, इसलिए आज सभी बैंक बंद हैं। 

एक मई के बाद पांच मई, छह मई और सात मई को लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि पांच मई को रविवार है और हर रविवार की तरह इस दिन भी बैंक बंद रहेंगे। इसके अगले दिन यानी छह मई को जिन राज्यों में चुनाव हैं, उन राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद सात मई को बसावा जयंती के उपलक्ष्य में कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


नौ मई को रबिंद्रनाथ टैगोर जयंती के मौके पर गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, त्रिपुरा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे। 

इसके बाद 11 और 12 मई को महीने का दसरा शनिवार और रविवार है इसलिए 11 और 12 को भी बैंक बंद रहेंगे। 

16 मई को स्टडी डे के मौके पर बैंक बंद हैं। 

18 और 19 मई को क्रमश: बुद्ध पूर्णिमा और रविवार है इसलिए इन दिन भी बैंक बंद रहेंगे। 

इसी तरह 25 और 26 मई को महीने का चौथा शनिवार और रविवार है इसलिए 25 और 26 को भी बैंक बंद हैं। 

इसके बाद महीने के आखिरी दिन यानी 31 मई को जुमा अल वेदा है इसलिए तब भी बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed