फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank to remain close for one week during diwali

त्योहारी सीजन में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, हो सकती है कैश की किल्लत

Sat, 20 Oct 2018 11:15 AM IST
Riya Kumari बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Sat, 20 Oct 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
bank to remain close for one week during diwali

फेस्टिव सीजन की शुरुआत हो चुकी है और अगले दो महीनों में चार बड़े त्योहार आने वाले हैं। जाहिर सी बात है कि इन त्योहारों पर सभी बैंकों में छुट्टियां रहेंगी। बैंकों के बंद रहने से लोगों को दिवाली-दशहरा के अलावा ईद-ए-मिलाद और गुरु तेग बहादुरजी के शहीदी दिवस पर कैश की बड़ी किल्लत हो सकती है। 

विज्ञापन


अक्तूबर में इतने दिन बंद

आरबीआई की वेबसाइट के अनुसार, अक्तूबर के महीने में गुरुवार 18 तारीख से लेकर रविवार 21 तारीख तक बैंक में अवकाश रहेगा। हालांकि कई राज्यों में शनिवार 20 अक्तूबर को बैंक खुला रहेगा। इस हिसाब से 18, 19 और 21 अक्तूबर को बैंक में अवकाश रहेगा।  
विज्ञापन




नवंबर के पहले हफ्ते में छुट्टियों की भरमार

नवंबर के पहले हफ्ते में ही दिवाली का त्योहार 5 तारीख से शुरू हो जाएगा। 5 तारीख को धनतेरस है, 6 को छोटी दिवाली, 7 को दिवाली, 8 को गोवर्धन और 9 को भाई दूज है। वहीं 10 और 11 नवंबर को शनिवार व रविवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह कई राज्यों में 5 से लेकर के 11 तारीख तक छुट्टी रहेगी। जिन राज्यों में दिवाली के त्योहार का असर नहीं पड़ेगा, वो दक्षिण भारत और पूर्वोत्तर के राज्य हैं। उत्तर, मध्य और पश्चिमी भारत में इस दौरान बैंकों में भी काम नहीं होगा। वहीं महीने के अंत में 23 नवंबर को ईद-ए-मिलाद व 24 को गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस है। 


एटीएम में नहीं मिलेगा कैश

इन दिनों एटीएम में भी कैश की किल्लत हो सकती है। इसलिए हमारी सलाह है कि आप अपने लिए पर्याप्त कैश की व्यवस्था पहले से कर लें, ताकि आगे किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। हालांकि बैंकों की तरफ से कहा गया है कि त्योहार के वक्त एटीएम में कैश की दिक्कत न हो, इसके लिए पहले से पर्याप्त व्यवस्था कैश मैनेज करने वाली कंपनियों को करने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed