लोन लेने वालों के लिए खुशखबरी, ये बैंक नहीं लेगा प्रोसेसिंग शुल्क, रियायती दरों पर मिलेगा ऋण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ इंडिया ( BOI ) ने खुदरा उत्पादों पर त्योहारी पेशकश की घोषणा की है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बैंक होम लोन रियायती दर पर दे रहा है। साथ ही बैंक ने कर्ज प्रसंस्करण या प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लेने का फैसला किया है।
होम लोन पर इतना होगा ब्याज
इस संदर्भ में बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक सलिल कुमार स्वैन ने कहा है कि, 'बैंक ने प्रोसेसिंग शुल्क की छूट दी है। साथ ही बैंक रियायती दरों पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।' उन्होंने कहा कि 30 लाख रुपये तक के होम लोन पर 8.35 फीसदी का ब्याज लिया जाएगा। वहीं 30 लाख रुपये से अधिक के होम लोन को रेपो दर से जोड़ा जाएगा।
SME वेलकम की पेशकश
उन्होंने कहा कि इसके अलावा बैंक एजुकेशन लोन भी प्रतिस्पर्धी दरों पर उपलब्ध करा रहा है। बैंक ने एसएमई वेल्कम पेशकश भी शुरू की है। स्वैन ने कहा कि इसमें पांच करोड़ रुपये तक का कर्ज जमानत के मूल्य के हिसाब से रियायती दरों पर दिया जाएगा।
यह भी पढ़े: त्योहारों से पहले SBI ने दिया झटका, कल से FD पर मिलेगा कम ब्याज
त्योहारों से पहले SBI ने भी किया एलान
इसके साथ ही सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने भी त्योहारी मौसम शुरू होने से पहले सोमवार को विभिन्न अवधि के कर्ज की ब्याज दर में 0.10 फीसदी की और कटौती की घोषणा की है। स्टेट बैंक की ओर से चालू वित्त वर्ष के दौरान ब्याज दर में यह तीसरी कटौती होगी। कर्ज की ब्याज दरों में ताजा कटौती मंगलवार से प्रभावी होगी।
इस संदर्भ में बैंक ने कहा है कि एक साल के लिये कर्ज की सीमांत लागत आधारित (एमसीएलआर) ब्याज दर ताजा कटौती के बाद घटकर 8.15 फीसदी रह जाएगी। बैंक की ज्यादातर ब्याज दरें इसी दर से जुड़ी रहतीं हैं। इससे पहले यह दर 8.25 फीसदी रही है।
एफडी की ब्याज दरों में भी हुई कटौती
बैंक ने इसके साथ ही अपनी खुदरा सावधि जमा पर भी ब्याज दर में 0.20 से 0.25 फीसदी तक की कटौती की है। जबकि एकमुश्त बड़ी राशि की सावधि जमा की ब्याज दर में 0.10 से लेकर 0.20 फीसदी तक की कटौती की है। जमा पर ये कटौतियां भी मंगलवार से प्रभावी होंगी।