{"_id":"5e97266d8ebc3e772431c37f","slug":"bank-of-india-case-cbi-filed-charge-sheet-against-5-for-loss-of-rs-19850000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक ऑफ इंडिया फ्रॉड मामला: CBI ने क्रेडिट मैनेजर समेत पांच के खिलाफ दायर की चार्जशीट","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
बैंक ऑफ इंडिया फ्रॉड मामला: CBI ने क्रेडिट मैनेजर समेत पांच के खिलाफ दायर की चार्जशीट
Wed, 15 Apr 2020 08:51 PM IST
डिंपल अलवधी
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 15 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक ऑफ इंडिया फ्रॉड मामले में चार्जशीट दाखिल की है। गुवाहाटी ब्रांच से जुड़े मामले में पांच लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। गुवाहाटी के स्पेशल सीबीआई जज की अदालत में ये चार्जशीट दाखिल की गई है।
विज्ञापन
The then Credit Manager, Bank of India, Guwahati, between 2012-14 had allegedly misused his position & entered into a criminal conspiracy with others & sanctioned term loan & cash credit loan by violating bank procedures & guidelines: Central Bureau of Investigation (CBI) https://t.co/9LhgvtDiTn
— ANI (@ANI) April 15, 2020विज्ञापन
1,98,50,000 रुपये के फ्रॉ़ड का है मामला
सीबीआई की ओर से साल 2012 से 2014 तक क्रेडिट मैनेजर रहे रमेश कुमार झा और चार अन्य के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है। मालूम हो कि ये चार्जशीट उन पर बैंक ऑफ इंडिया को लगभग 1,98,50,000 रुपये का नुकसान पहुंचाने को लेकर दायर की गई है।
विज्ञापन
झा और अन्य लोगों पर लगे ये आरोप
आरोप है कि बैंक ऑफ इंडिया, गुवाहाटी के 2012-14 के क्रेडिट मैनेजर रमेश कुमार झा ने अपने पद का दुरुपयोग किया। साथ ही दूसरों के साथ आपराधिक साजिश की। झा पर लगे आरोप के अनुसार, उन्होंने बैंक प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके टर्म लोन और कैश क्रेडिट ऋण स्वीकृत किया था।
इन पांच पर लगा आरोप
सीबीआई ने बैंक ऑफ इंडिया गुवाहाटी, असम के क्रेडिट मैनेजर रमेश कुमार झा (2012-14), लाखा सेरिंग, रुबा टेसर, देबाशीष घोष और हर्धन मुखर्जी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।
सीबीआई के प्रवक्ता ने दिया बयान
इस संदर्भ में सीबीआई के प्रवक्ता ने बताया कि रमेश कुमार झा ने कथित रूप से बैंक की प्रक्रियाओं और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके कर्ज मंजूर किए। इसके बाद जिन लोगों को कर्ज दिया गया, उन्होंने इसे लौटाया नहीं और बैंक को 1.98 करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।