फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank of china got approval of rbi to start banking services in india

आरबीआई की मंजूरी के बाद यह चीनी बैंक भारत में खोलेगा शाखाएं, विश्व में पांचवा स्थान

Thu, 01 Aug 2019 10:29 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 01 Aug 2019 10:29 PM IST
विज्ञापन
bank of china got approval of rbi to start banking services in india

विश्व में पांचवे स्थान पर मौजूद चीन के एक बैंक को भारत में अपनी शाखाएं खोलने की मंजूरी मिल गई है। 2018 में इसको लाइसेंस मिल गया था।  भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंक ऑफ चाइना को मंजूरी देते हुए इसे आरबीआई एक्ट, 1934 के दूसरे शेड्यूल में डाल दिया है। देश के अन्य प्रमुख बैंक भी इन्हीं नियमों के तहत कार्य करते हैं।  

विज्ञापन


बैंक ने इसके अलावा जना स्मॉल फाइनेंस बैंक को भी इस सूची में शामिल किया है। वहीं रॉयल बैंक ऑफ स्कॉटलैंड को नाम बदलने की मंजूरी देते हुए उसे अपना नाम नेटवेस्ट मार्केट पीएलसी करने का आदेश दिया है। केंद्रीय बैंक ने नेशनल बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया को बैंकिंग कार्य करने से रोक दिया है। 

विज्ञापन

2018 में मोदी ने किया था वादा

एससीओ समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से इसका वादा किया था। बैंक ऑफ चाइना चीन का दूसरा बैंक है, जो भारत में अपनी शाखा खोलेगा। मुंबई में पहली ब्रांच खोली जाएगी। ये चीन का चौथा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है, जो हांगकांग और शंघाई स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड है। इसकी मार्केट कैप 158.6 बिलियन डॉलर यानी करीब 10.85 लाख करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक ऑफ चाइना ने जुलाई 2016 में सिक्योरिटी क्लीयरेंस के लिए आवेदन किया था। इस बैंक पर पहले ही इजरायल को निशाना बनाने वाले आतंकी संगठन हमास को फंडिंग करने के आरोप लगे थे। हालांकि, बैंक ने साफ तौर पर इन आरोपों को नकार दिया था। और, कहा था कि हम संयुक्त राष्ट्र के एंटी मनी लॉन्डरिंग और एंटी टेररिस्ट फंडिंग नियमों और शर्तों का पूरी तरह पालन करते हैं। माना जा रहा है कि इन आरोपों के चलते ही बैंक को भारत में लाइसेंस मिलने में देरी हुई।


इससे पहले इंडस्ट्रियल एंड कॉमर्शियल बैंक ऑफ चाइना  जनवरी 2018 से भारत में बिजनेस शुरू कर चुका है। बैंक ऑफ चाइना समेत भारत में विदेशी बैंकों की संख्या 46 हो जाएगी। यूके का स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक भारत में सबसे ज्यादा 100 शाखाओं वाला विदेशी बैंक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed