बैंक ऑफ बड़ौदा ने तैयार किया प्लान, इस काम के लिए जुटाएगा 11900 करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ऑफ बड़ौदा की चालू वित्त वर्ष में शेयरों की बिक्री के जरिए 11,900 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। इसमें कर्मचारी शेयर खरीद योजना (ईएसपीएस) के जरिए बेचे जाने वाले शेयर भी होंगे। बैंक अपनी विस्तार योजनाओं पर यह पूंजी लगाएगा।
बैंक को उम्मीद है कि बीओबी-ईएसपीएस के जरिए उसे 1,500 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। इस संदर्भ में बैंक ने बयान में कहा है कि ईएसपीएस का आकार 10 करोड़ से बढ़ाकर 15 करोड़ शेयरों का कर दिया गया है। प्रत्येक शेयर का अंकित मूल्य दो रुपये होगा।
21 जून को लिया जाएगा फैसला
इससे पहले इस साल जनवरी में बीओबी ने अपनी वार्षिक आम बैठक से जुड़े नोटिस में सभी अंशधारकों को सूचित किया है कि उसकी ईएसपीएस योजना 2019-20 में शेयरों से कुल 11,900 करोड़ रुपये जुटाने की बैंक की योजना के दायरे में ही होगी। उसने कहा है कि क्यूआईपी, एफपीओ, राइट इश्यू या अन्य माध्यमों से शेष राशि जुटाई जाएगी। उसने कहा है कि 21 जून को बैंक के शेयरधारकों की होने वाली बैठक में इस बाबत निर्णय किया जाएगा।
तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक है बीओबी
देना बैंक और विजया बैंक ये मर्जर के बाद बीओबी के पास 9,500 शाखाएं और 85 हजार से ज्यादा कर्मचारी हो गए हैं। यह एसबीआई और पीएनबी के बाद देश का तीसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक बन गया है। मौजूदा समय में बैंक के उपभोक्ताओं की संख्या बढ़कर 12 करोड़ हो गई है।