{"_id":"5eaea0518ebc3e90571a33ec","slug":"bank-of-baroda-and-indian-bank-increased-npas-in-six-years-rti","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह सालों में बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के कई गुना बढ़े एनपीए: आरटीआई","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
छह सालों में बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक के कई गुना बढ़े एनपीए: आरटीआई
Sun, 03 May 2020 04:13 PM IST
श्रीधर मिश्रा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोटा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sun, 03 May 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
बैंक ऑफ बड़ौदा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक ऑफ बड़ौदा की नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स यानी की एनपीए छह गुना बढ़कर 73,140 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इंडियन बैंक की छह साल में यह चार गुना बढ़कर 32,561.26 करोड़ रुपये हो गई है। यह जानकारी एक आरटीआई के तहत पूछे गए सवाल के जवाब में पता चली है।
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में बताया गया कि बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) का एनपीए साल 2014 के मार्च-अंत में 11,876 करोड़ रुपये से बढ़कर साल 2019 के दिसंबर-अंत में 73,140 करोड़ रुपये हो गया।
विज्ञापन
इसमें बताया गया है कि 31 मार्च, 2014 तक एनपीए खातों की संख्या 2,08,035 थी, जो दिसंबर 2019 तक बढ़कर 6,17,306 हो गई।
भारतीय बैंक का एनपीए 31 मार्च, 2014 को 8,068.05 करोड़ रुपये था, जो 31 मार्च, 2020 तक बढ़कर 32,561.26 करोड़ रुपये हो गया।
कोटा आधारित एक्टिविस्ट सुजीत स्वामी की तरफ से एनपीए अकाउंट्स और दायर कुल राशि को लेकर, एक आरटीआई के जवाब में बताया गया है कि मार्च 31, 2014, तक 2,48,921 एनपीए अकाउंट्स थे, जो मार्च 31, 2020 तक बढ़कर 5,64,816 हो गए।
विज्ञापन