फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank merger news Old Cheques of these banks invalid from 1 april 2021

जरूरी खबर: अगले महीने से अमान्य हो जाएंगी इन सात बैंकों की पुरानी चेकबुक, नहीं कर पाएंगे चेक से पेमेंट

Sat, 13 Mar 2021 12:54 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 13 Mar 2021 12:54 PM IST
विज्ञापन
bank merger news Old Cheques of these banks invalid from 1 april 2021
चेक - फोटो : iStock

बैंक ग्राहकों के लिए यह बेहद जरूरी खबर है। एक अप्रैल 2021 से यानी अगले महीने से देश के सात सरकारी बैंकों के ग्राहकों की पुरानी चेक बुक, पासबुक और इंडियन फाइनेंशियल सर्विस कोड (IFSC) इनवैलिड हो जाएंगे। यानी आप अपनी पुरानी चेकबुक के जरिए किसी भी तरह की पेमेंट नहीं कर पाएंगे। इसलिए अगर आपका खाता भी इन सार्वजनिक बैंकों में है तो इसी महीने चेक बुक बदलवा लें। 

विज्ञापन


मालूम हो कि इन सात बैंकों का दूसरे बैंकों में विलय हुआ है। विलय होने के बाद खाताधारकों के आईएफएससी व एमआइसीआर कोड में बदलाव होने की वजह से एक अप्रैल 2021 से बैंकिंग सिस्टम पुराने चेक को अमान्य कर देगा। इसलिए इन सभी बैंकों के ग्राहक तुरंत अपनी शाखा में जाकर नए चेक बुक के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: इसी महीने पूरे कर लें ITR, पैन कार्ड, आदि से जुड़े ये चार कार्य, वरना लगेगा जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं ये सात बैंक कौन से हैं-

  • देना बैंक और विजया बैंक का विलय बैंक ऑफ बड़ौदा में हुआ था। यह एक अप्रैल 2019 से ही प्रभावी हो गया था।
  • ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया का विलय पंजाब नेशनल बैंक में हुआ।
  • इंडियन बैंक का विलय इलाहाबाद बैंक में किया गया है। बैंक का नया नाम इलाहाबाद बैंक है।
  • इसके अलावा यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक का विलय हुआ है। बैंक का नया नाम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया है। बता दें कि ये सभी एक अप्रैल 2020 से प्रभाव में आया है।

क्यों जरूरी है नई चेकबुक लेना?
बैंक में बचत या करेंट खाता खुलवाने के समय बैंक ग्राहकों को चेक बुक देता है। चेकबुक की मदद से ग्राहक पैसों का लेनदेन कर सकते हैं। चेक में आईएफएससी कोड, मैग्नेटिक इंक करेक्टर रिकोगनिशन (MICR) कोड होता है। इन बैंकों के ग्राहकों के पास जो पुरानी चेक बुक है, उसमें पुराने बैंक का ही आईएफएससी और एमआईसीआर कोड है। लेकिन यह अब बदल जाएगा। इसलिए आप जल्द नई चेक बुक के लिए आवेदन कर लें।

इस बैंक ने दी ग्राहकों को मोहलत
मालूम हो कि सिंडिकेट बैंक का विलय भी केनरा बैंक में हो गया है। बैंक का नया नाम केनरा है। हालांकि सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों के इस मामले में थोड़ी मोहलत मिली है। केनरा बैंक ने कहा है कि सिंडिकेट बैंक की मौजूदा चेक बुक 30 जून 2021 तक मान्य रहेंगी। लेकिन जून के बाद ग्राहकों को नई चेक बुक लेनी ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed