फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank may cut interest rates soon

जल्द मिलेगा सस्ता लोन, घट सकती हैं दरें

Sat, 04 Apr 2015 12:09 PM IST
Updated Sat, 04 Apr 2015 12:09 PM IST
विज्ञापन
bank may cut interest rates soon

अगर आप भी लोन लेने की सोच रहे हैं तो आने वाले समय में आपको एक अच्छी खबर मिल सकती है। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही बैंक ब्याज दरें घटा सकते हैं।

विज्ञापन


वित्त वर्ष 2014-15 में बैंक क्रेडिट की ग्रोथ पिछले पांच साल में सबसे कम रही है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक इस स्थिति में बैंक ब्याज दरें घटाने पर विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को रिजर्व बैंक की तरफ से जारी किए आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2014-15 में 20 मार्च तक बैंक क्रेडिट 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ा है।

बैंक फिलहाल रिजर्व बैंक की तरफ से 7 अप्रैल को आने वाली मॉनिटरी पॉलिसी का इंतजार कर रहे हैं। इस पॉलिसी में रिजर्व बैंक ब्याज दरों के बारे में दिशा-निर्देश जारी कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

बैंकों के पास है पर्याप्त पैसा

bank may cut interest rates soon

बैंकों का मानना है कि अगर इस बार भी क्रेडिट ग्रोथ 10 प्रतिशत से कम रही तो यह इस सदी की सबसे कम ग्रोथ हो सकती है।

इससे निपटने के लिए बैंक होम लोन और ऑटो लोन जैसे रिटेल सेगमेंट में ब्याज दरें कम कर सकते हैं, जिससे क्रेडिट ग्रोथ को सहारा मिल सके।

बैंकों की क्रेडिट ग्रोथ भले ही कम है, लेकिन उनके पास पर्याप्त पैसा मौजूद है, जिसे वे ब्याज दर कम करने के बाद क्रेडिट देने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईडीबीआई बैंक, एक्सिस बैंक जैसे बड़े बैंक भी अपने क्रेडिट ग्रोथ को बढ़ाने के लिए ब्याज दरें कम करने पर विचार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed