फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank in Denmark are offering 0 percent fixed interest rate mortgages with 20 year timeframes

इस देश में शून्य फीसदी पर मिल रहा है 20 साल का होम लोन, एक बैंक ने तो -0.5 फीसदी पर दिया कर्ज

Sat, 09 Jan 2021 04:45 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 09 Jan 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
bank in Denmark are offering 0 percent fixed interest rate mortgages with 20 year timeframes
लोन - फोटो : pixabay

कोरोना वायरस महामारी से पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। दुनियाभर के बाजारों में सुस्ती और गिरावट देखने को मिली। ऐसे में सभी देशों की सरकारों और केंद्रीय बैंकों ने प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा की। आर्थिक संकट से जूझ रहे क्षेत्रों के सुधार के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। इसी कड़ी में वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुस्ती की वजह से सभी देशों के केंद्रीय बैंकों ने नीतिगत दरों में लगातार कमी की। भारत में भी अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने पॉलिसी दरों में काफी कमी की। इससे लोगों को सस्ता कर्ज मिला और वे निजी जरूरतों को पूरा सके। 

विज्ञापन


डेनमार्क में शून्य फीसदी पर मिल रहा होम लोन 
भारत में जहां होम लोन की ब्याज दर सात फीसदी से नौ फीसदी के बीच है, वहीं यूरोपीय देश डेनमार्क में बैंक 20 साल के लिए शून्य फीसदी की फिक्स्ड ब्याज दर पर होम लोन दे रहे हैं। मालूम हो कि डेनमार्क के केंद्रीय बैंक ने पिछले कई वर्षों से नेगेटिव ब्याज दर कायम कर रखी है। 2012 में यूरो से तुलना करने के लिए नीति निर्धारकों ने डेनमार्क नेशनल बैंक की ब्याज दर शून्य से नीचे कर दी थी, जो अब भी बरकरार है। 
विज्ञापन


जिस्क बैंक ने -0.5 फीसदी की दर से दिया लोन 
डेनमार्क की आधिकारिक ब्याज दर -0.75 फीसदी है। यूरोपीय देश के नॉर्डिया बैंक ने शून्य ब्याज दर पर होम लोन देने का एलान किया है। इसके साथ ही डैनिश बैंक, जिनमें नायक्रेडिट रियलक्रेडिट और डानस्के बैंक शामिल हैं, उन्होंने भी शून्य फीसदी ब्याज दर की पेशकश की है। वहीं अगस्त 2019 में डेनमार्क के जिस्क बैंक ने ग्राहकों को 10 साल के लिए -0.5 फीसदी की दर से होम लोन देने की पेशकश की थी। यानी ग्राहकों ने घर के लिए जितना कर्ज लिया, उन्हें वह पूरी रकम वापस नहीं करनी थी। उन्हें उसमें 0.5 फीसदी की छूट मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्याज दरों में वृद्धि की कोई संभावना नहीं 
इस संदर्भ में नेशनल बैंक के गवर्नर लार्स रोडे ने कहा कि आने वाले समय में ब्याज दरों में वृद्धि की कोई संभावना नहीं है। बल्कि नकारात्मक दरें डेनमार्क की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा दे रही हैं। इससे डेनमार्क में बेरोजगारी की दर में गिरावट भी दर्ज की गई। इससे पहले स्विट्जरलैंड, स्वीडन और जापान जैसे देश भी वित्तीय संकट के समय ब्याज दर शून्य या उसके आसपास रख चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed