फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank holidays july 2021 calendar check full list according to RBI

Bank Holidays July 2021: निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें जुलाई में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

Thu, 01 Jul 2021 09:57 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 01 Jul 2021 09:57 AM IST
सार

आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जुलाई महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए नौ अवकाश निर्धारित किए गए हैं। यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं।

विज्ञापन
bank holidays july 2021 calendar check full list according to RBI
बैंक अवकाश जुलाई 2021 - फोटो : iStock

विस्तार

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि जुलाई में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, जुलाई महीने में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए नौ अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये अवकाश 12, 13, 14, 16, 17, 19, 20, 21 और 31 तारीख को हैं। 
विज्ञापन

 
तारीख राज्य अवसर
12 जुलाई 2021 इंफाल और भुवनेश्वर कांग (रथयात्रा)/रथ यात्रा
13 जुलाई 2021 गैंगटॉक भानु जयंती
14 जुलाई 2021 गैंगटॉक द्रुक्पा त्चची
16 जुलाई 2021 देहरादून हरेला
17 जुलाई 2021 अगरतला और शिलांग यू तिरोट सिंग डे/खारची पूजा
19 जुलाई 2021 गैंगटॉक गुरु रिम्पोछे थुंगा सेंचु
20 जुलाई 2021 कोच्ची, जम्मू, तिरुवनंतपुरम और श्रीनगर बकरीद
21 जुलाई 2021 आईजॉल, कोच्ची, तिरुवनंतपुरम और गैंगटॉक के अतिरिक्त सभी राज्य बकरी ईद (ईद-उल-जुहा) (ईद-उल-अदा)
31 जुलाई 2021 अगरतला केर पूजा

 

यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां 15 हो जाती हैं। चार जलाई, 11 जलाई, 18 जलाई और 25 जलाई को रविवार है, इसलिए इन दिनों सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अतिरिक्त 10 जलाई को माह का दूसरा शनिवार है और 24 जलाई को चौथा शनिवार है, इसलिए इन दिनों भी सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed