फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Bank Holidays In september 2020 Know On Which Dates Banks Will Be Closed According To RBI

इस महीने निपटाना है बैंक का कोई भी काम, तो पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची

Tue, 01 Sep 2020 10:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Sep 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Bank Holidays In september 2020 Know On Which Dates Banks Will Be Closed According To RBI
bank holiday - फोटो : pixabay

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस महामारी के प्रकोप के इस समय में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए की सितंबर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: आज से बदले गैस सिलिंडर, HDFC क्रेडिट कार्ड, लोन व हवाई सफर सहित ये नौ नियम
विज्ञापन


आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, सितंबर माह में देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए तीन अवकाश निर्धारित किए गए हैं। ये सभी अवकाश 2, 17 और 21 तारीख को हैं। यदि इसमें शनिवार और रविवार को भी जोड़ दिया जाए, तो कुल छुट्टियां नौ हो जाती हैं। इसलिए अगर आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
तारीख राज्य अवसर
2 सितंबर 2020 कोच्चि, गैंगटॉक और तिरुवनंतपुरम पंग-लाबसोल / श्री नारायण गुरु जयंती
6 सितंबर 2020 सभी राज्य रविवार
12 सितंबर 2020 सभी राज्य दूसरा शनिवार
13 सितंबर 2020 सभी राज्य रविवार
17 सितंबर 2020 अगरतला, कोलकाता और बंगलूरू महालया अमावस्या
20 सितंबर 2020 सभी राज्य रविवार
21 सितंबर 2020 कोच्चि और तिरुवनंतपुरम श्री नारायण गुरु समाधि दिवस
26 सितंबर 2020 सभी राज्य चौथा शनिवार
27 सितंबर 2020 सभी राज्य रविवार

यह भी पढ़ें: क्या इस महीने फिर बढ़ गए रसोई गैस सिलिंडर के दाम? जानिए कितनी हुई कीमत

नोट: इन नौ छुट्टियों में अलग-अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed