{"_id":"611e04998ebc3e7a224b5e39","slug":"bank-holiday-in-august-2021-in-some-cities-in-next-five-days-check-list-according-to-rbi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरी खबर: आज से पांच दिनों तक कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
जरूरी खबर: आज से पांच दिनों तक कई राज्यों में बंद रहेंगे बैंक, ब्रांच जाने से पहले देख लें छुट्टियों की ये सूची
Thu, 19 Aug 2021 12:43 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:43 PM IST
सार
अगर इस सप्ताह आपको बैंक का कोई काम निपटाना है, तो पहले भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार बैंकों की छुट्टियों की सूची देख लें।
विज्ञापन
अगस्त में बैंक अवकाश
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो ग्राहकों को यह जरूर जान लेना चाहिए कि आज से अगले पांच दिनों में उन्के शहरों में बैंक बंद रहेंगे या नहीं।
विज्ञापन
आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक देश के कई राज्यों में बैंक बंद रहें। इसलिए अगर आप अगले एक सप्ताह में आपने बैंक का कोई काम निपटाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो पहले यह सूची देख लीजिए।
विज्ञापन
| तारीख | राज्य | अवसर |
| 19 अगस्त 2021 | अगरतला, अहमदाबाद, कानपुर, कोलकाता, जम्मू, जयपुर, नई दिल्ली, नागपुर, पटना, बेलापुर, भोपाल, मुंबई, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर और हैदराबाद | मुहर्रम (आशूरा) |
| 20 अगस्त 2021 | कोच्ची, चेन्नई, तिरुवनंतपुरम और बंगलूरू | मुहर्रम/पहला ओणम |
| 21 अगस्त 2021 | कोच्ची और तिरुवनंतपुरम | तिरुवोणम |
| 22 अगस्त 2021 | सभी राज्य | रविवार |
| 23 अगस्त 2021 | कोच्ची और तिरुवनंतपुरम | श्री नारायणा गुरु जयंती |
इसके बाद विभिन्न राज्यों में इन दिनों बंद रहेंगे बैंक-
- 28 अगस्त 2021- इस दिन महीने का चौथा शनिवार है, इसलिए सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 29 अगस्त 2021- इस दिन को रविवार है, इसलिए इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
- 30 अगस्त 2021- अहमदाबाद, कानपुर, गैंगटॉक, चंडीगढ़, चेन्नई, जम्मू, जयपुर, देहरादून, पटना, रांची, रायपुर, लखनऊ, श्रीनगर, शिमला और शिलांग में जन्माष्टमी (श्रावण वड़ -8)/कृष्ण जयंती के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे।
- 31 अगस्त 2021- हैदराबाद में श्री कृष्ण अष्टमी के अवसर पर इस दिन बैंक बंद रहेंगे।