फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank frauds are taking place by applications tips to keep your money safe

सावधान: एप्स के जरिए हो रही धोखाधड़ी, खाली हो रहे लोगों के बैंक खाते

Mon, 21 Sep 2020 12:27 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 21 Sep 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
bank frauds are taking place by applications tips to keep your money safe
बैंक फ्रॉड

किसी फ्रॉड से बचने के लिए बैंक अपने ग्राहकों को समय-समय पर सलाह देते रहते हैं। बैंक ग्राहकों को अक्सर सलाह दी जाती है कि वे अपने डेबिट/क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर या ओटीपी किसी से साझा ना करें। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के कड़े नियमों के बावजूद बैंकों में धोखाधड़ी हो ही जाती है। जालसाज आम लोगों को लूटने का कोई न कोई तरीका ढूंढ लेते हैं। डिजिटल लेनदेन ग्राहकों के लिए लाभदायक होने के साथ-साथ उनके लिए खतरा भी है।

विज्ञापन


देश में तकनीक के बढ़ने के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी तेजी से बढ़ रही है। आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें लोगों के खातों से लाखों रुपये उड़ा लिए जाते हैं। 
विज्ञापन


बिना ओटीपी के हो रहा आर्थिक अपराध
अब धोखाधड़ी ने लिए एक और तरीका निकाल लिया गया है, जिसमें जालसाज बिना ओटीपी नंबर जाने ही आर्थिक अपराध को अंजाम दे रहे हैं। इसके लिए वे लोगों की मदद करने के बहाने किसी तरह एप डाउनलोड कराते हैं और उसी के जरिए सारी जानकारी चुराकर धोखाधड़ी को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एप के जरिए ऐसे हो रही धोखाधड़ी
गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद एप के जरिए ठगी की जा रही है। एप के जरिए पहले कर्ज की पेशकश की जाती है और फिर एप्लीकेशन फी के लिए 100 से 400 रुपये तक की रकम मांगते हैं, जिसके बाद उपयोगकर्ताओं को अन्य एप पर भेज दिया जाता है। इसके बाद शुल्क के रूप में हजारों रुपये खर्च हो जाते हैं, लेकिन कर्ज नहीं मिलता। अब तक ऐसे घोटाले लाखों लोगों के साथ हो चुके हैं, जिनसे करीब 15 करोड़ रुपये लूट लिए गए हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • हालांकि असली और नकली एप में अंतर करना आसान होता है। इसके लिए आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए-
  • कोई भी असली एप अग्रिम शुल्क नहीं मांगती है। ज्यादातर वित्तीय कंपनियों या कर्जदाताओं द्वारा कर्ज की राशि से ही प्रोसेसिंग फी, आदि काट ली जाती है।
  • लोन एप्लीकेशन से पहले देख लें कि कर्जदाता का कोई पता उपलब्ध है या नहीं। अगर ऐसा नहीं है, तो संभव है कि वो आपका पैसा लेकर भाग जाए। 
  • आपको हमेशा बैंक के अधिकृत मोबाइल एप का ही इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed