फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank debt reduced after notbandi

नोटबंदी के बाद 61,000 करोड़ रुपये घटा बैंकों का ऋण

Tue, 13 Dec 2016 04:28 PM IST
एजेंसी/ मुंबई
एजेंसी/ मुंबई Updated Tue, 13 Dec 2016 04:28 PM IST
विज्ञापन
bank debt reduced after notbandi

नोटबंदी के बाद 25 नवंबर तक के पहले एक पखवाड़े में बैंकों के ऋण में 0.8 फीसदी या 61,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है। यह सूचना भारतीय रिजर्व बैंक ने अपने ताजा आंकड़े में दी है। इसके साथ ही हालांकि नोटबंदी के कुछ सकारात्मक परिणाम भी मिले हैं। कर्जधारकों, जिनमें कुछ डिफाउल्ट एकाउंट भी शामिल हैं, ने इसी पखवाड़े में 66,000 करोड़ रुपये वापस भी चुका दिए हैं।

विज्ञापन


इसी पखवाड़े में आम लोगों ने बैंक खातों में 4,030 अरब रुपये भी जमा कर दिए हैं और यह जमा राशि नौ दिसंबर तक 12,000 अरब रुपये के आंकड़े को पार कर गई है और जिससे सरकार की सभी आंकड़ेबाजी गड़बड़ हो गई है।

विज्ञापन

'नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है'

bank debt reduced after notbandi

नोटबंदी के समर्थक कुछ विश्लेषकों ने शुरू में कहा था कि बंद किए गए 15,400 अरब रुपये में से 3,000 अरब रुपये से अधिक के नोट बैंक में वापस नहीं आ सकेंगे, जिससे सरकार को अकूत कमाई होगी। यह इस तरह से होगा कि सरकार इतनी राशि आरबीआई के बैलेंस शीट से राइट ऑफ कर देगी और आधिक्य के रूप में सरकार के खाते में हस्तांतरित कर देगी। लेकिन लगभग संपूर्ण बंद हुए नोट के प्रणाली में वापस आ जाने से सरकार की आंकड़ेबाजी गड़बड़ा गई है।

आरबीआई के मुताबिक 25 नवंबर तक बैंकों द्वारा दिया गया कुल ऋण 72,920 अरब रुपये था। इस दौरान साल-दर-साल आधार पर ऋण विकास दर सिर्फ 6.6 फीसदी दर्ज की गई, जो एक साल पहले 9.3 फीसदी थी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि नोटबंदी का अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल असर देखा जा रहा है और ऋण की मांग में भारी गिरावट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed