फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   bank customer don't have to remember their debit credit card number

याद नहीं रखना पड़ेगा डेबिट-क्रेडिट कार्ड का नंबर, वर्चुअल आईडी से होगा काम

Thu, 10 Jan 2019 06:17 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 10 Jan 2019 06:17 PM IST
विज्ञापन
bank customer don't have to remember their debit credit card number
Chip Debit Card

डेबिट व क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के करोड़ों लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बड़ा तोहफा दिया है। अब ऐसे लोगों को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए अपना डेबिट या फिर क्रेडिट कार्ड का नंबर याद नहीं रखना पड़ेगा। 

विज्ञापन

कर सकेंगे भीम ऐप की तरह इस्तेमाल

लोग अपने डेबिट व क्रेडिट कार्ड का भीम ऐप की तरह इस्तेमाल कर सकेंगे। जैसा भीम ऐप में लोगों को अपना खाता नंबर देने के बजाए केवल एक वर्चुअल आईडी का इस्तेमाल करना होता है, वैसा ही अब 16 अंकों की एक वर्चुअल संख्या बैंक ग्राहकों को मिलेगी। 

विज्ञापन

बदलना होगा मुश्किल

एक बार वर्चुअल टोकन नंबर जारी होने के बाद इसे बदलना मुश्किल होगा। इस टोकन नंबर को केवल ग्राहक ही बदल सकेगा। बैंक का कर्मचारी भी इसमें बदलाव नहीं कर सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं हो सकेगी धोखाधड़ी

इस व्यवस्था के शुरू होने से डेबिट व क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन धोखाधड़ी करना मुश्किल हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशों के मुताबिक सभी कॉमर्शियल बैंक, स्मॉल फाइनेंस बैंक, व्हाइट लेबल एटीएम में ऑपरेटिंग सिस्टम, टर्मिनल सिक्योरिटी सिस्टम आदि दुरुस्त कर लिए हैं। 

जून तक ऑपरेटिंग सिस्टम करना होगा अपडेट 

आरबीआई के मुताबिक सभी बैंकों को अपने एटीएम का ऑपरेटिंग सिस्टमजून तक अपडेट करना होगा। इसके बाद किसी भी बैंक की एटीएम से जुड़ी शिकायत पर आरबीआई की ओर से नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। एटीएम को एंटी स्कीमर करने के बाद निश्चित तौर पर ग्राहकों को बड़ा लाभ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed