तिमाही नतीजाः एक्सिस बैंक के मुनाफे में 112.1 करोड़ की कमी
निजी क्षेत्र के तीसरे नंबर के बैंक एक्सिस ने मंगलवार को अपने तिमाही नतीजों को जारी कर दिया है। वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में बैंक को मुनाफे में 112.1 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। पिछले वित्त वर्ष बैंक को 789.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।
हालांकि बैंक की ब्याज से होने वाली आय में 16.6 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली और यह 6102 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल की दूसरी तिमाही में ब्याज आय 5232.1 करोड़ रुपये रही थी।
ग्रॉस, नेट एनपीए में हुआ इजाफा
बैंक के ग्रॉस और नेट एनपीए में इजाफा देखने को मिला। हालांकि प्रोवेजनिंग में सुधार हुआ और यह घट गई। बैंक का नेट एनपीए 11,037 करोड़ रुपये से मामूली बढ़कर 11,138 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में ग्रॉस एनपीए 29,405 करोड़ रुपये से बढ़कर 29,071 करोड़ रुपये रहा है।4,983 करोड़ रुपये के नए एनपीए हुए है जबकि पिछले तिमाही में 4,798 करोड़ रुपये के नए एनपीए रहे थे।
बैंक की प्रोविजनिंग 3,814.6 करोड़ रुपये से घटकर 3,518.4 करोड़ रुपये रही है जबकि पिछले साल की दूसरी तिमाही में प्रोविजनिंग 2,927.4 करोड़ रुपये रही थी।