फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   AXIS Bank issues debt security, aims to raise capital of 35000 crores rupees

ऐक्सिस बैंक: डेट सिक्युरिटी किया जारी, 35000 करोड़ की पूंजी जुटाने का लक्ष्य

Tue, 31 Aug 2021 12:28 AM IST
Kuldeep Singh बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 31 Aug 2021 12:28 AM IST
सार

  • ऐक्सिस बैंक ने सोमवार को कहा है कि उसने इस साल की शुरुआत में घोषित की गई अपनी 35000 करोड़ रुपये की डेट राइज प्लान के तहत डेट सिक्यूरिटी को जारी करना शुरू किया है।

विज्ञापन
AXIS Bank issues debt security, aims to raise capital of 35000 crores rupees
ऐक्सिस बैंक - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

निजी क्षेत्र के प्रमुख बैंक ऐक्सिस बैंक ने अपनी 35,000 करोड़ रुपये की डेट राइज प्लान के अंतर्गत डेट सिक्युरिटी को जारी किया है। ऐक्सिस बैंक ने सोमवार को एक बयान देते हुए यह कहा है कि उसने इस साल की शुरुआत में घोषित की गई अपनी 35,000 करोड़ रुपये की डेट राइज प्लान के तहत डेट सिक्युरिटी को जारी करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्राइवेट सेक्टर के अग्रणी बैंक ने अप्रैल में जारी किए गए अपने बयान में कहा था कि उसके बोर्ड ने एक या अधिक किश्तों में घरेलू और विदेशी बाजारों में भारतीय और विदेशी मुद्रा में विभिन्न तरह के डेट इंस्ट्रुमेंट जारी किए थे। जिसमें 35,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी को जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी।
विज्ञापन


बैंक के शेयरधारकों ने जुलाई में बैंक की सालाना आम बैठक करके इस प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। आपको बता दें कि एक्सिक बैंक ने इस साल की शुरुआत में 35,000 करोड़ रुपये की डेट राइज योजना के जरिए डेट सिक्युरिटी को जारी करने की घोषणा की थी। इसके जरिए बैंक कई तरह के डेट इंस्ट्रुमेंट जारी करके 35,000 करोड़ रुपये तक का संपत्ति जुटाने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐक्सिस बैंक ने एक नियामक फाइलिंग करते हुए यह जानकारी साझा करते हुए कहा कि बैंक ने विदेशी मुद्रा में अतिरिक्त टियर 1 नोट (नोट्स) के रूप में डेट इंस्ट्रुमेंट जारी करने की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। यह डेट इंस्ट्रुमेंट बैंक के स्थायी वित्तपोषण ढांचे के तहत एक स्थायी बांड होगा।


यह जारी करना बैंक के मौजूदा वैश्विक मध्यम अवधि के नोट (जीएमटीएन) कार्यक्रम का हिस्सा है। बैंक ने कहा कि जीएमटीएन के तहत पेशकश की सूचना सिंगापुर एक्सचेंज लिमिटेड (एसजीएक्स) और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभूति बाजार (आईएसएम) को सौंप दी गई है। जिसमें कहा गया है कि भारत में लागू कानूनों को ध्यान में रखते हुए बैंक की तरफ से नोटों की पेशकश या बिक्री नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed