फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   axis and standard charted bank ceo may soon be arrested in il&fs case

IL&FS मामला: जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं एक्सिस, स्टैंडर्ड चार्ट बैंक के सीईओ

Mon, 25 Nov 2019 08:28 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 25 Nov 2019 08:28 PM IST
विज्ञापन
axis and standard charted bank ceo may soon be arrested in il&fs case

बडे़ फर्जीवाड़े और कर्ज संकट में फंसे समूह आईएलएंडएफएस मामले में निजी क्षेत्र के दो बैंकों के सीईओ पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की मुंबई पीठ ने सोमवार को दोनों बैंकों के सीईओ अगली सुनवाई पर उपस्थित होने का निर्देश दिया। ऐसा नहीं करने पर उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन

एक बार भी कोर्ट में नहीं हुए उपस्थित

एनसीएलटी ने कहा कि पिछले साल दिसंबर में मामले की सुनवाई शुरू होने के बाद से दोनों बैंकों के अधिकारी एक बार भी कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए हैं। यह कोर्ट की अवमानना का मामला बनता है और 16 दिसंबर की अगली सुनवाई पर एक्सिस बैंक के सीईओ अमिताभ चौधरी व स्टैंडर्डचार्ट इंडिया के सीईओ जरीन दारूवाला खुद अदालत में मौजूद रहेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ट्रिब्यूनल की ओर से आईएलएफएस के पूर्व प्रमुख रमेश चंद्र बावा और उनके परिवार के खाते फ्रीज किए जाने के बाद भी दोनों बैंकों ने उन्हें खाते से पैसे निकाले की अनुमति दी थी। इसके अलावा रमेश चंद्र को उनके लॉकर्स तक पहुंच बनाने की भी छूट बैंकों ने उपलब्ध कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, बैंकों का कहना है कि यह निकासी खाते फ्रीज करने का आदेश दिए जाने से पहले हुई थी। ट्रिब्यूनल ने तीन दिसंबर, 2018 को खाते फ्रीज करने का आदेश दिया था।

तीन बार जारी किया था नोटिस

कॉरपोरेट मंत्रालय की दखल के बाद ट्रिब्यूनल ने बावा और उनकी पत्नी व बेटी के खाते फ्रीज करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से कोर्ट तीन बार अवमानना की नोटिस जारी कर चुका है, लेकिन बैंक अधिकारी अभी तक उपस्थित नहीं हुए। मंत्रालय ने आरोप लगाया था कि खाते फ्रीज किए जाने के बावजूद दोनों बैंकों ने बावा और उनकी पत्नी आशाकिरण व बेटी आकांक्षा को खाते से धन निकासी की सुविधा दी थी। एनसीएलटी ने 26 अप्रैल को चौधरी व दारूवाला को नोटिस दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed