फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   auto loan in 30 minutes only

30 मिनट में कार लोन, 15 मिनट में बाइक लोन

Tue, 30 Jun 2015 11:59 AM IST
Updated Tue, 30 Jun 2015 11:59 AM IST
विज्ञापन
auto loan in 30 minutes only

निजी क्षेत्र के अग्रणी एचडीएफसी बैंक ने बायोमीट्रिक तकनीक का इस्तेमाल करके केवल 30 मिनट में ऑटो लोन देने की सुविधा शुरू की है। यह 30 मिनट वाला ऑटो लोन एचडीएफसी बैंक के वर्तमान ग्राहकों के साथ-साथ अन्य व्यक्तियों के लिए भी उपलब्ध है। तकनीक-आधारित इस समाधान के साथ दोपहिया वाहनों के लिए लोन भी केवल 15 मिनट के अंदर स्वीकृत किया जा सकता है।

विज्ञापन


बैंक द्वारा सोमवार को यहां जारी एक बयान के मुताबिक इस सुविधा की शुरुआत के साथ ऑटो लोन लेने के इच्छुक कोई व्यक्ति किसी वाहन डीलर या बैंक के किसी अन्य संपर्क-स्थल पर आ कर अपनी आधार कार्ड संख्या और अपना फिंगरप्रिंट दे सकते हैं।
विज्ञापन


ग्राहक संपर्क के उस स्थान पर उपलब्ध बायोमीट्रिक तकनीक से इन विवरणों का मिलान विभिन्न डेटाबेस में संकलित सूचनाओं से किया जायेगा ताकि ग्राहक की पहचान का सत्यापन हो सके। यदि वह व्यक्ति लोन के योग्य हुआ तो बेहद कम दस्तावेजों की आवश्यकता के साथ उस ग्राहक को रिकॉर्ड समय में लोन स्वीकृत कर दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

10 सेकेंड में पर्सनल लोन

auto loan in 30 minutes only

बैंक के सीनियर एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस हेड (व्हीकल लोन) अशोक खन्ना का कहना है कि उनके डिजिटल बैंकिंग संबंधी प्रयासों के केंद्र में ग्राहकों की सुविधा ही है।

वह मानते हैं कि 30 मिनट का ऑटो लोन ग्राहकों को लोन मुहैया कराने और उनकी जरूरतें पूरी करने की दिशा में अगले स्तर का कदम है। अगर एक ग्राहक किसी वाहन डीलर के पास आता है तो वह उसी दिन गाड़ी खरीद कर ले जा सकता है, जबकि पहले ऐसा नहीं हो पाता था।

इससे पहले एचडीएफसी बैंक ने 10 सेकेंड में पर्सनल लोन की सुविधा दे कर रिटले लोन की स्वीकृति एवं आवंटन की पूरी प्रक्त्रिस्या को एकदम स्वचालित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed