फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   atm to encash cheque in less than one minute with this new machine

ATM के जरिए निकाल सकेंगे चेक का पैसा, खुल सकेगा नया खाता

Tue, 15 Jan 2019 12:21 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Tue, 15 Jan 2019 12:21 PM IST
विज्ञापन
atm to encash cheque in less than one minute with this new machine

अब आसानी से आप एटीएम के जरिए अपने चेक को भी क्लियर कर सकेंगे। इस सुविधा के साथ ही आपको हाथों हाथ चेक में दी गई राशि का भुगतान भी हो जाएगा। पूरा प्रोसेस होने में केवल एक मिनट से भी कम का समय लगेगा। 

विज्ञापन

बैंक जाने की नहीं पड़ेगी जरूरत

वो दिन दूर नहीं जब एटीएम मशीन की मदद से आप सभी तरह के बैंकिंग काम कर सकेंगे। अभी चेक को भुनाने के लिए लोगों को कम से कम तीन दिन का इंतजार करना पड़ता है, अगर वो क्लियरिंग में दिया गया हो।

विज्ञापन


नई एटीएम मशीन से कोई भी व्यक्ति आसानी से बैंक अकाउंट खोल सकेगा, साथ ही साथ उसके चेक भी क्लियर हो जाएंगे। इससे बैंकों को अलग से ब्रांच खोलने की जरुरत नहीं पड़ेगी और वो एटीएम से ही कस्टमर के सारे बैंकिंग कार्य कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे पूरा होगा चेक क्लियरिंग का प्रोसेस

एटीएम के जरिए अगर कोई व्यक्ति अपने चेक को प्रोसेस कराना होगा, तो उसे बैंक स्टाफ की मदद लेनी होगी। वेरिफिकेशन के लिए व्यक्ति को डॉक्यूमेंट्स को स्कैन करना होगा। इसके साथ ही अपने हस्ताक्षर भी एटीएम स्क्रीन पर दर्ज कराने होंगे। वेरिफिकेशन प्रोसेस पूरा हो जाने के बाद लोगों को चेक में दी गई राशि का एटीएम के जरिए भुगतान हो जाएगा। 

atm to encash cheque in less than one minute with this new machine
atm machine

इस कंपनी ने की लांच नई मशीन

देश के प्रमुख बैंकों के लिए एटीएम मशीन  बनाने और इंस्टॉल करने वाली कंपनी एनसीआर कार्पोरेशन नई मशीनों के लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें पैसे निकालने के अलावा कई और तरह की सुविधाएं भी ग्राहकों को मिलेंगी। अभी इन मशीनों का ट्रायल कंपनी तीन जगह पर कर रही है। कंपनी ने फिलहाल बंगलूरू और गुरुग्राम में इन मशीनों को निजी बैंकों के परिसर में लगाया है। 

50 लाख की कीमत 

इन मशीनों की कीमत 30 से 50 लाख के बीच है। कंपनी ने फिलहाल 3 तरह की मशीन बनाई हैं और सबमें अलग-अलग तरह की सुविधा दी गई हैं। 

खाता खोलने पर जारी होगा डेबिट कार्ड

इन नई मशीनों में ये सुविधा है कि अकाउंट खोलने के साथ ही मशीन आपको डेबिट कार्ड भी हाथों-हाथ मशीन से जारी हो जाएगा। इसके साथ ही सिग्नेचर का भी ऑटोमेटिक वेरिफिकेशन, फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और मोबाइल टॉप अप भी कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed