फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   atm service providers and four psu banks under lens on alleged fraud

चार बड़े बैंकों पर टैक्स विभाग ने कसा शिकंजा, अबकी बार एटीएम मशीन में किया घोटाला

Tue, 27 Mar 2018 02:08 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 27 Mar 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
atm service providers and four psu banks under lens on alleged fraud
sbi

देश के चार बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों पर टैक्स विभाग ने एक बड़े घोटाले के चलते अपना शिकंजा कस दिया है। एटीएम मशीन को किराये पर लगाने को लेकर के इन बड़े बैंकों ने सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों के साथ मिलकर धांधली की है। 

विज्ञापन


इन बैंकों, कंपनियों को भेजा नोटिस
जीएसटी इंटेलीजेंस यूनिट निदेशालय ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, कैनरा बैंक, सिंडिकेट बैंक और एनसीआर कार्पोरेशन, एजीएस ट्रांसेक्ट, टाटा पेमेंट सॉल्यूशन व हिताची को नोटिस भेजा है। इन कंपनियों ने ही ज्यादातर बैंकों में अपने एटीएम लगा रखे हैं।
विज्ञापन


यह हुआ है घपला
इन बैंकों और कंपनियों ने एटीएम मशीन को किराये पर देने के सवाल पर वैट लगाया और गलत टैक्स क्रेडिट लिया। ज्यादातर बैंक एटीएम लगाने के लिए सर्विस प्रोवाइडर कंपनियों को कांट्रैक्ट देते हैं। एटीएम कंपनियों ने बिल जारी करते वक्त वैट भी लगाया और इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लेने की भी कोशिश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मांगी तीन तरह की जानकारी

atm service providers and four psu banks under lens on alleged fraud
bank

निदेशालय ने तीन तरह की जानकारी मांगी है। पहली, बैंकों को दी जाने वाली सर्विस का प्रकार। दूसरा, इन सर्विस के अदा किया गया सर्विस टैक्स। तीसरा, कांट्रैक्ट की कॉपी और 2013-14 से लेकर के 2016-17 के बीच की सभी वार्षिक रिपोर्ट। यह जानकारी सभी बैंकों और कंपनियों से मांगी गई है। 

शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर
निदेशालय से नोटिस मिलने के बाद बैंक और कंपनियों ने एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया है। कंपनियां और बैंक इस मामले अपना-अपना पल्ला झाड़ रही हैं और एक-दूसरे को गलती के लिए दोषी मान रही हैं।

टैक्स अधिकारियों का कहना है कि बैंकों ने ज्यादातर मामलों में सर्विस टैक्स अदा किया और क्रेडिट भी ले लिया। जबकि कुछ सेवाओं के लिए सर्विस टैक्स लागू नहीं था और उन्हें केवल वैट ही देना था। जबकि कुछ सेवाओं पर आंशिक तौर पर वैट देना था। 

कांट्रैक्ट देने में हुआ है फ्रॉड 
अधिकारियों का मानना है कि बैंकों ने कई सारे ऐसे कांट्रैक्ट किए हैं, जिनमें घोटाला होने का संदेह है। अब अधिकारी इस बात की जांच मे लगे हैं, कि क्या सही एटीएम मशीन किराये पर लगाने को लेकर के धांधली हुई है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed