फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Asian Development Bank president Takehiko Nakao resigns

एशियाई विकास बैंक के अध्यक्ष ने की इस्तीफे की घोषणा

Tue, 17 Sep 2019 02:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Sep 2019 02:52 PM IST
विज्ञापन
Asian Development Bank president Takehiko Nakao resigns
ताकेहिको नाकाओ

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) के अध्यक्ष ताकेहिको नाकाओ ने त्यागपत्र देने की घोषणा की है। वह अगले साल 16 जनवरी तक पद पर बने रहेंगे। नाकाओ 28 अप्रैल 2013 को एडीबी के अध्यक्ष बने थे।

विज्ञापन


एडीबी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि नया अध्यक्ष खुली, पारदर्शी और योग्यता आधारित प्रक्रिया से चुना जाएगा।

एडीबी के निदेशक मंडल सदस्यों और सहकर्मियों को भेजे अपने संदेश में नाकाओ ने कहा कि, 'मैं पूरे संतोष और आभार के साथ अपने इस्तीफे की घोषणा कर रहा हूं। सहकर्मियों, निदेशक मंडल के सदस्यों और सदस्य सरकारों के समर्थन से हमने बहुत कुछ हासिल किया है।'
विज्ञापन


एडीबी ने कहा कि नाकाओ ने बैंक के 2013 में 14 अरब डॉलर के ऋण वितरण को बढ़ाकर 2018 में 22 अरब डॉलर तक पहुंचाया है। साथ ही परियोजनाओं में अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के साथ गठजोड़ किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 दिसंबर 1966 को हुई थी स्थापना

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) एक क्षेत्रीय विकास बैंक है जिसकी स्थापना 19 दिसंबर 1966 को एशियाई देशों के आर्थिक विकास के सुगमीकरण के लिए की गयी थी। एडीबी (ADB) का प्रारूप काफी हद तक वर्ल्ड बैंक के आधार पर बनाया गया था और वर्ल्ड बैंक (विश्व बैंक) के समान यहां भी भारित वोट प्रणाली की व्यवस्था है जिसमे वोटों का वितरण सदस्यों के पूंजी अभिदान अनुपात के आधार पर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed