फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   April 2021 Bank Holiday List know On which dates banks will be closed in coming days according to RBI

जरूरी खबर: आज ही निपटाएं बैंक के काम, जानिए इस सप्ताह किस दिन है छुट्टी, देखें पूरी सूची

Mon, 12 Apr 2021 02:50 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 12 Apr 2021 02:50 PM IST
सार

ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो अपने काम आज ही निपटा लें। 

विज्ञापन
April 2021 Bank Holiday List know On which dates banks will be closed in coming days according to RBI
बैंक - फोटो : iStock

विस्तार

यदि आपको बैंक का कोई भी जरूरी कार्य करना है, तो ये खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। कोरोना वायरस के समय में सुरक्षित शारीरिक दूरी के नियम का पालन करना बेहद जरूरी है। इसलिए ग्राहकों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए अपने बैकिंग कार्य निपटाने की सलाह दी है। लेकिन अगर ब्रांच जाना जरूरी हो, तो अपने काम आज ही निपटा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि कल से आने वाले 10 दिनों तक विभिन्न राज्यों में कई दिन बैंक बंद रहेंगे। 

विज्ञापन


ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हैं। इसलिए आइए जानते हैं आरबीआई की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, किस दिन बैंक खुले रहेंगे।
 
विज्ञापन
तारीख राज्य अवसर
13 अप्रैल 2021 इंफाल, जम्मू, चेन्नई, नागपुर, पणजी, बंगलूरू, बेलापुर, मुंबई, श्रीनगर और हैदराबाद गुढ़ी पड़वा/तेलुगु नव वर्ष/उगादी त्यौहार/साजिबू नोंगमपनबा (चीरोबा)/पहला नवरात्र/बैसाखी
14 अप्रैल 2021 आईजॉल, चंडीगढ़, नई दिल्ली, भोपाल, रायपुर, शिमला और शिलांग के अतिरिक्त सभी राज्य डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जयंती/तमिल नव वर्ष/विशु/बीजू त्यौहार/चीरोबा/बोहाग बिहू
15 अप्रैल 2021 अगरतला, कोलकाता, गुवाहाटी, रांची और शिमला हिमाचल दिवस/बंगाली नव वर्ष/बोहाग बिहू/सरहुल
16 अप्रैल 2021 गुवाहाटी बोहाग बिहू
18 अप्रैल 2021 सभी राज्य रविवार
21 अप्रैल 2021 अगरतला, अहमदाबाद, कानपुर, गैंगटॉक, जयपुर, देहरादून, नागपुर, पटना, बेलापुर, भुवनेश्वर, भोपाल, मुंबई, रांची, लखनऊ, शिमला और हैदराबाद श्री राम नवमी (चैत दशई)/गरिया पूजा
24 अप्रैल 2021 सभी राज्य चौथा शनिवार
25 अप्रैल 2021 सभी राज्य रविवार


नोट: इस बात का ध्यान रहे कि इन सभी छुट्टियों में अलग - अलग राज्यों में होने वाली छुट्टियां भी शामिल हैं। इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको भारतीय रिजर्व बैंक ( आरबीआई ) की वेबसाइट पर मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: आज 13वें दिन भी नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

यह भी पढ़ें: Gold Silver Price: सोना-चांदी: वायदा कीमत में फिर आई गिरावट, उच्चतम स्तर से 10 हजार रुपये सस्ता है सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed