पीएनबी ही नहीं ये 17 बैंक भी बन चुके हैं नीरव मोदी की धोखाधड़ी के शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चौकसी ने केवल पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ही नहीं ब्लकि देश के 17 और बैंकों में घपला किया था। 2011 से 2017 के बीच इन बैंकों ने नीरव मोदी और उसकी कंपनी को लोन लेने के लिए करीब 150 लेटर ऑफ अंडरटेकिंग जारी किए थे।
इन बैंकों ने दिया इतने रुपये लोन
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (194 करोड़), देना बैंक (153.25 करोड़), विजया बैंक (150.15 करोड़), बैंक ऑफ इंडिया (127 करोड़), सिंडिकेट बैंक (125 करोड़), ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (120 करोड़), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (110 करोड़) व इलाहाबाद बैंक, आईडीबीआई बैंक 100 करोड़ प्रत्येक शामिल है।
जून 2015 तक दिया 1980 करोड़ का लोन
इन बैंकों ने एक कंशोर्शियम और व्यक्तिगत तौर पर नीरव की कंपनी फायरस्टार इंटरनेशनल को जून 2015 तक करीब 1980 करोड़ रुपये का लोन दिया था। इसके अलावा बैंकों ने 500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त लोन दिया था। इसमें से केवल 90 करोड़ रुपये कंपनी ने बैंक को चुका दिया है।
नीरव मोदी को मिले 150 एलओयू
नीरव मोदी और उनके रिश्तेदारों को 2011 से 2017 के बीच 150 एलओयू जारी किए गए । इनकी मदद से उसने 11 हजार करोड़ रुपये कई बैंकों की विदेश में स्थित शाखाओं से निकाले थे।
गिराया गया अलीबाग स्थित आलीशान बंगला
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग स्थित नीरव मोदी के बंगले को गिरा दिया गया है। यह बंगला मुंबई से 90 किलोमीटर दूर किहिम बीच पर बना हुआ था। नीरव का यह बंगला 33 हजार वर्ग फीट में बना हुआ था। जिसकी लागत लगभग 100 करोड़ रुपये है।
376 वर्ग फीट की परमीशन, 2081 वर्ग फुट में बना था बंगला
साल 2011 में नीरव मोदी को 376 वर्ग मीटर में इस बंगले को बनाने की इजाजत मिली थी। लेकिन उसने नियम को ताक पर रखते हुए 1081 वर्ग में इसका निर्माण करवाया। कई बेडरूम और हॉल वाले इस बंगले के फर्स्ट फ्लोर पर 1000 वर्ग फीट में फैला हुआ स्वीमिंग पूल भी है। केवल इतना ही नहीं मोदी ने इस बंगले के बाहर अवैध तरीके से एक गार्डन का निर्माण भी किया है।
आलीशान कारों का किया जब्त
ईडी ने नीरव की रोल्स रॉयस कार को अपने कब्जे में ले लिया था। जिसकी कीमत 148 करोड़ रुपये है। मोदी ने जब देश छोड़ा उस समय रोल्स रॉयस सर्विसिंग के लिए गई हुई थी। ईडी ने मोदी की रोल्स रॉयस घोस्ट, पोर्श पनामेरा, मर्सिडीज-बेंज जीएलएस 350 सीडीआई, मर्सिडीज-बेंज सीएलएस, होंडा सीआर-वी, टोयोटा इनोवा और टोयोटा फॉर्च्यूनर वाहनों को जब्त कर लिया था।