फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   another fraud of 9.9 crore rupees detected in pnb brady house branch

PNB की ब्राडी हाउस ब्रांच में हुआ 9.9 करोड़ का एक और घोटाला, जांच के दायरे में आई यह कंपनी

Thu, 15 Mar 2018 11:38 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
another fraud of 9.9 crore rupees detected in pnb brady house branch
PNB Scam

पंजाब नेशनल बैंक की मुंबई स्थित ब्राडी हाउस ब्रांच में 9.9 करोड़ रुपये का एक और घोटाला सामने आया है। यह वो ही ब्रांच हैं, जिसमें हीरा कारोबारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने 124 अरब रुपये का महाघोटाला किया था। 

विज्ञापन


सीबीआई में दर्ज की शिकायत
बैंक ने इस घोटाले का पता चलने के बाद सीबीआई में इसकी शिकायत दर्ज कर दी है। बैंक ने पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में चांदरी पेपर एंड एलाइड प्रोडक्ट्स प्राइवेट को इस घोटाले का जिम्मेदार माना है। 

विज्ञापन





नीरव मोदी ने किया था घोटाला
देश का सबसे बड़ा बैंकिंग घोटाला कहे जा रहे इस मामले में पीएनबी ने दस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है और सीबीआई से शिकायत की थी।  सूत्रों के मुताबिक यह फर्जीवाड़ा 2011 से चल रहा था और इसमें बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता थी।

पीएनबी ने एक बयान में कहा है कि मुंबई स्थित उसकी ब्राडी हाउस ब्रांच में फर्जी तरीके से ट्रांजेक्शन कर नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी को लाभ पहुंचाया गया है। नीरव मोदी के भाई निशाल, पत्नी एमी और मेहुल चीनभाई चोकसी की ओर से किए इन ट्रांजेक्शन के आधार पर आरोपियों ने विदेश में अन्य भारतीय बैंकों से लोन हासिल कर लिया। चोकसी ज्वेलरी चेन गीतांजलि के मालिक हैं।

RBI गवर्नर ने जताई पीड़ा

another fraud of 9.9 crore rupees detected in pnb brady house branch
Urjit Patel

बैंकों में सामने आ रही धोखाधड़ी पर गहरी पीड़ा का इजहार करते हुए आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल ने बुधवार को कहा कि नीलकंठ की तरह आरबीआई विष पी लेगा और आलोचना का सामना करेगा, लेकिन हर कोशिश के साथ बेहतर होने का प्रयास जारी रखेगा।

12,967 करोड़ रुपये के पीएनबी घोटाले पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने कहा कि मैंने आज बोलने का फैसला यह बताने के लिए किया है कि बैंकिंग सेक्टर की धोखाधड़ी और अनियमितता को लेकर भारतीय रिजर्व बैंक में हम भी गुस्सा, दुख और पीड़ा महसूस कर रहे हैं।

पटेल यहां गुजरात राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में व्याख्यान दे रहे थे। उन्होंने कहा कि सीधे सरल शब्दों में कहा जाए, तो इस तरह की घटनाएं बता रही हैं कि कारोबारी समुदाय में कुछ लोग बैंकों की मिलीभगत से देश का भविष्य लूट रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरबीआई ने बैंकों की संपत्ति गुणवत्ता की समीक्षा की व्यवस्था बनाई है और हम इस भ्रष्ट गठजोड़ को तोड़ने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

चोकसी को हो सकती है आजीवन कारावास
पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से अरबों रुपये का लोन लेकर देश से फरार हुए हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इसी क्रम में सीबीआई ने मुंबई कोर्ट में पीएनबी से धोखाधड़ी के आरोपी मेहुल चोकसी की कंपनियों के खिलाफ आपराधिक विश्वास हनन का आरोप भी जोड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में मेहुल चोकसी को आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed