फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Allahabad Bank board approves merger with Indian Bank

इलाहाबाद बैंक के बोर्ड ने दी इंडियन बैंक के साथ विलय को मंजूरी, कर्मचारियों ने किया विरोध

Tue, 17 Sep 2019 02:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Sep 2019 02:17 PM IST
विज्ञापन
Allahabad Bank board approves merger with Indian Bank

सार्वजनिक क्षेत्र के इलाहाबाद बैंक के निदेशक मंडल ने बैंक का इंडियन बैंक के साथ विलय करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे देश का सातवां सबसे बड़ा सरकारी बैंक अस्तित्व में आएगा। इसका कुल कारोबार 8.08 लाख करोड़ रुपये का होगा एवं इसकी शाखाओं की कुल संख्या 6,104 होगी।

विज्ञापन

बैंक के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

वहीं इलाहाबाद बैंक के कर्मचारियों और अधिकारियों ने विलय प्रस्ताव के खिलाफ बैंक के मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 30 अगस्त को सार्वजनिक क्षेत्र के दस बैंकों के एकीकरण के जरिये चार बैंक बनाने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में इलाहाबाद बैंक ने कहा कि, 'सेबी की सूचीबद्धता प्रतिबद्धता और खुलासा अनिवार्यता के तहत निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव पर विचार किया गया और इस विलय को सैद्धान्तिक मंजूरी दी गई।' इस बीच, बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने बैंक के मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। बैंक कर्मचारी संघ के एक पदाधिकारी ने दावा किया कि इंडियन बैंक के साथ विलय का प्रस्ताव गैरकानूनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉरपोरेशन बैंक ने भी दी मंजूरी

कॉरपोरेशन बैंक के निदेशक मंडल ने भी अपने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के साथ विलय प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में यह जानकारी दी। इससे पहले यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने नौ सितंबर को सूचित किया था कि उसके निदेशक मंडल ने आंध्रा बैंक और कॉर्पोरेशन बैंक के उसमें विलय को मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed