{"_id":"5841ab2a4f1c1b626bde6c3a","slug":"airel-payment-bank-offers-free-talktime","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्री टॉकटाइम ऑफर से ग्राहकों को लुभा रहा एयरटेल पेमेंट बैंक ","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
फ्री टॉकटाइम ऑफर से ग्राहकों को लुभा रहा एयरटेल पेमेंट बैंक
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 03 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
एयरटेल
- फोटो : SOCIAL MEDIA
बचत खाते पर 7.25 फीसदी की दर से ब्याज देने वाले एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने वाले ग्राहक को एयरटेल मुफ्त टॉकटाइम की पेशकश कर रही है। इस प्लान के मुताबिक खाता खुलवाने के दौरान ग्राहक जितने रुपये अपने खाते में डालेगा, उतनी ही राशि का टॉकटाइम उसे मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन
लेकिन एयरटेल से एयरटेल के नंबर पर ही बात करने पर यह नियम लागू होगा। मुफ्त टॉक टाइम की अवधि 30 दिनों की होगी। यानी कि अगर कोई ग्राहक 1,000 रुपये से खाता खुलवाता है तो वह 1,000 मिनट तक अपने एयरटेल नंबर से दूसरे एयरटेल नंबर पर देश भर में मुफ्त बात कर सकेगा।
विज्ञापन
यह स्कीम 30 दिनों के लिए ही होगी। एयरटेल ने अपना राजस्थान से अपने पेमेंट बैंक की शुरुआत की है। यह पायलट परियोजना है और जल्द ही उत्तर भारत के अन्य राज्यों में पेमेंट बैंक खोलने की योजना है।
विज्ञापन