फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   AIBEA more than 1300 bank employees dies dues to corona virus

कोरोना का कहर: बैंक कर्मियों में दहशत का माहौल, 1300 से ज्यादा कर्मचारियों की मौत

Sat, 22 May 2021 02:40 PM IST
‌डिंपल अलावाधी पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Sat, 22 May 2021 02:40 PM IST
सार

देश में अब तक 1300 से अधिक बैंक कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई हैं और कई कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन
AIBEA more than 1300 bank employees dies dues to corona virus
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

ऑल इंडिया बैंक इम्पलॉइज एसोसिएशन (एआईबीईए) ने भारतीय बैंक संघ (आईबीए) से कोविड-19 से प्रभावित बैंक कर्मचारियों का साप्ताहिक ब्यौरा जारी करने का आग्रह किया है। देश में अब तक 1300 से अधिक बैंक कर्मचारियों की कोविड-19 के कारण मौत हो गई हैं और कई कर्मचारी संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन


बैंक कर्मियों में दहशत का माहौल
एआईबीईए ने इसके अलावा भारतीय बैंक संघ से सभी कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर कोरोना वैक्सीन लगवाने में मदद करने का भी अनुरोध किया है ताकि वे बिना किसी डर के अपनी ड्यूटी करते रहे। भारतीय बैंक संघ को लिखे पत्र में एआईबीईए के महासचिव सीएच वेंकटचलम ने कहा कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में बड़ी संख्या में कर्मचारी संक्रमित हो गए हैं जिससे बैंक कर्मियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन


0.10 फीसदी कर्मचारियों की कोरोना से मौत
भारतीय बैंक संघ के आंकड़ों के अनुसार जनवरी 2021 तक 600 बैंक कर्मचारियों की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। यह आंकड़ा बढ़कर अब 1300 पर पहुंच गया हैं। उन्होंने कहा कि देश में करीब 13.50 लाख बैंक कर्मचारी हैं और 0.10 फीसदी कर्मचारियों की कोरोना के कारण अब तक मौत हो गई हैं। यह आंकड़ा राष्ट्रीय स्तर पर कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों से काफी अधिक है और दर्शाता है कि बैंक कर्मचारियों के संक्रमित होने का खतरा अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का आग्रह
वेंकटचलम ने कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों से बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीन लगाने का आग्रह भी किया है। उन्होंने कहा, 'अभी तक केंद्र सरकार की तरफ से बैंक कर्मचारियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। बैंक कर्मचारियों को लगता है कि सरकार उनकी उपेक्षा कर रही हैं। जबकि वे अपना कर्तव्य निभा रहे हैं और बीमारी के खतरे के बीच लोगों की सेवा कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed