SBI के बाद अब ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने घटाई बयाज दर, आपको होगा फायदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक क्षेत्र के ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (ओबीसी) ने सीमांत लागत आधारित ऋण ब्याज दर में 0.10 फीसदी तक की कटौती की है। इसी के साथ नई ब्याज दर एक दिन के लिए 8.20 फीसदी और एक महीने की अवधि के लिए 8.25 फीसदी हो जाएगी।
नई दर गुरुवार से लागू हो गई है। इसी तरह बैंक ने तीन माह, छह माह और एक वर्ष की अवधि के लिए कर्ज पर ब्याज दर को 0.05 फीसदी घटाया है। अब तक जो दर तीन माह के लिए 8.50 फीसदी, छह माह के लिए 8.60 और एक वर्ष के लिए 8.70 फीसदी थी वह गुरुवार से क्रमश: 8.45, 8.55 8.65 फीसदी होगी।
आरबीआई के गवर्नर ने दिया था बयान
आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसी सप्ताह कहा था कि रेपो दरों में की गई कटौती का लाभ बैंक जल्द ही ग्राहकों तक पहुंचाएंगे। 2019 में अब तक रेपो दर में 0.75 फीसदी की कटौती की जा चुकी है और मौजूदा रेपो दर 5.75 फीसदी है।
SBI ने भी की थी कटौती
इससे पहले मंगलवार को देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी सभी अवधि के कर्ज पर सीमांत लागत में 0.05 फीसदी कटौती की घोषणा की था। बैंक की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया था कि नई दरें बुधवार से प्रभावी हो जाएंगी।
विज्ञप्ति में कहा गया था कि एक साल की अवधि के कर्ज पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) यानी कर्ज की न्यूनतम ब्याज दर को 0.05 फीसदी घटाकर 8.40 फीसदी कर दिया गया है।