फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   after rbi and sbi effort moodys has increased rating of yes bank

यस बैंक के वापस लौटे 'अच्छे दिन', बदलते हालात के बाद अब मूडीज ने बढ़ाई रेटिंग

Tue, 17 Mar 2020 11:53 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 17 Mar 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
after rbi and sbi effort moodys has increased rating of yes bank
यस बैंक - फोटो : PTI

पिछले कुछ दिनों से मुश्किलों का सामना कर रहे यस बैंक के लिए एक और राहत भरी खबर है। दरअसल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने यस बैंक के सामान्य होते हालात को देखते हुए इसकी रेटिंग बढ़ा दी है। ऐसे में यस बैंक के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। दरअसल मूडीज ने आरबीआई (RBI) की तरफ से यस बैंक के पुनर्गठन योजना के तहत पूंजी स्थिति में तेजी से हो रहे सुधार को देखते हुए यह फैसला लिया है। 

विज्ञापन


यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यस बैंक की तरफ से घोषणा की गई थी कि एसबीआई (SBI) की अगुवाई में सात बैंकों ने हालात को सुधारने के लिए यस बैंक में करीब 10,000 करोड़ रुपये का निवेश किया है। वहीं, इसके बाद रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास की तरफ से कहा गया था कि जरूरत पड़ने पर यस बैंक को केन्द्रीय बैंक और अतिरिक्त पूंजी उपलब्ध कराया जा सकता है। 
विज्ञापन


इस पूरे मामले को लेकर मूडीज इनवेस्टर सर्विस की तरफ से कहा गया, ‘‘हम यस बैंक की दीर्घकालीन विदेशी मुद्रा निर्गमकर्ता और विदेशी मुद्रा (सीनिएर अनसिक्योर्ड) एमटीएन कार्यक्रम रेटिंग को क्रमश: CAA3 से (P) CAA1 और (P) CAA3 से (P) CAA1 करते हैं।’’ इसके चलते कंपनी की रेटिंग को नकारात्मक से बदलकर सकारात्मक कर दिया गया है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि CAA रेटिंग निवेश स्तर से नीचे की रेटिंग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed