फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Aditya Puri sold his 95 percent stake in HDFC Bank shares for Rs 842 Crore

आदित्य पुरी ने 842 करोड़ में बेची HDFC बैंक की अपनी 95 फीसदी हिस्सेदारी, अक्तूबर में होंगे रिटायर

Mon, 27 Jul 2020 12:14 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 27 Jul 2020 12:14 PM IST
विज्ञापन
Aditya Puri sold his 95 percent stake in HDFC Bank shares for Rs 842 Crore
आदित्य पुरी - फोटो : सोशल मीडिया

निजी क्षेत्र के एचडीएफसी बैंक के मुख्य कार्यकारी और प्रबंध निदेशक आदित्य पुरी ने बैंक के 74 लाख से अधिक शेयर गत सप्ताह 842.87 करोड़ रुपये में बेच दिए हैं। शेयर बाजार को दी गई जानकारी के अनुसार, शेयरों की बिक्री 21-23 जुलाई के बीच की गई और इसके बाद पुरी की एचडीएफसी बैंक में हिस्सेदारी 0.14 फीसदी से घटकर मात्र 0.01 फीसदी रह गई है। यानी पुरी ने अपनी 95 फीसदी हिस्सेदारी बेची है।

विज्ञापन


अक्तूबर में खत्म होगा पुरी का कार्यकाल
यह बिक्री पुरी के बैंक से सेवानिवृत्त होने के कुछ महीनों पहले की गई। पुरी का कार्यकाल अक्तूबर में खत्म होने वाला है। उनके कार्यकाल में एचडीएफसी बैंक संपत्ति के लिहाज से निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा और सभी बैंकों में दूसरा बड़ा बैंक बन गया। उन्होंने बैंक के 77.96 लाख शेयरों में से 74.20 लाख शेयर बेच दिए और अब पुरी के पास बैंक के 3.76 लाख शेयर बचे हैं। शेयर बाजार के सप्ताहांत कारोबारी दिवस के बंद भाव के मुताबिक बचे हुए शेयरों की कीमत 42 करोड़ रुपये है। 
विज्ञापन


इस संदर्भ मे बैंक के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुरी को ये शेयर अलग-अलग समय पर दिए गए थे और ये शेयरों के अंकित मूल्य पर उन्हें जारी नहीं किए गए थे। उन्होंने कहा, 'जितना बताया जा रहा है, पुरी द्वारा अर्जित किया गया शुद्ध मूल्य उतना नहीं है। इसमें शेयरों के अधिग्रहण की लागत और लेनदेन पर दिए गए कर को भी समायोजित करना होगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019-20 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बैंकर 
पुरी वित्त वर्ष 2019-20 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले भारतीय बैंकर के रूप में उभरे थे और उनका कुल वेतन 20 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 18.92 करोड़ रुपये था। उन्होंने वर्ष के दौरान 161.56 करोड़ रुपये की अतिरिक्त कमाई भी की। वहीं 2018- 19 में उनहोंने शेयर विकल्प का लाभ उठाते हुए 42.20 करोड़ रुपये हासिल किए। 

एचडीएफसी बैंक का शेयर मूल्य कोरोना वायरस महामारी के दौरान 24 मार्च को 765 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद से 46 फीसदी चढ़ चुका है। गत शुक्रवार को बीएसई में बैंक का शेयर मूल्य 1,118.80 रुपये प्रति शेयर रहा था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कर्मचारी शेयर स्वामित्व योजना के तहत 2019- 20 में पुरी को बैंक के 6.82 लाख शेयर दिए गए थे। 


उन्होंने बैंक की अनुषंगी एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज में 2019-20 के दौरान 200 करोड़ रुपये के शेयर बेच दिए थे। पुरी अक्तूबर में 70 साल की आयु होने पर बैंक से सेवानिवृत हो जाएंगे। इंडसइंड बैंक के रोमेश सोब्ती के बाद वह दूसरे मुख्य कार्यकारी अधिकारी होंगे जो इस साल सेवानिवृत होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed