फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   Aditya Birla Idea Payments Bank files for voluntary liquidation

बंद होने वाला है यह बैंक, निकाल लें अपना पैसा वरना होगी दिक्कत

Tue, 19 Nov 2019 12:58 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 19 Nov 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
Aditya Birla Idea Payments Bank files for voluntary liquidation

आइडिया पेमेंट्स बैंक (Idea Payments Bank) के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है। आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक अपना कारोबार समेटने जा रहा है। यानी जल्द ही आइडिया पेमेंट्स बैंक बंद हो जाएगा। ऐसे में बैंक के ग्राहकों के लिए मुश्किल हो सकती है। 

विज्ञापन

आरबीआई ने दिया बयान

इस संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक ( RBI ) ने बताया कि कंपनी के अपनी मर्जी से अपना कारोबार समेटने का आवेदन किया है। आवेदन के बाद उसके परिसमापन को मंजूरी दे दी गई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आरबीआई ने कहा है कि बॉम्बे हाईकोर्ट ने डेलॉयट टूश तोमात्सु इंडिया एलएलपी (Deloitte Touche Tohmatsu India LLP) के वरिष्ठ निदेशक विजयकुमार वी अय्यर को इसके लिए लिक्विडेटर नियुक्त किया है।

ग्राहकों को हो सकती है दिक्कत

जुलाई 2019 में ही आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक ने यह घोषणा कर दी थी कि वह जल्द ही अपना कारोबार समेटेगा और ग्राहकों से कहा था कि वो अपने बैलेंस को जल्द से जल्द ट्रांसफर करा लें। इसलिए अगर आपने समय रहते बैंक से अपना पैसा नहीं निकाला, तो हो सकता है कि आपका पैसा फंस जाए।  

ये है वजह

कारोबार समेटने की वजह कंपनी ने 'अप्रत्याशित घटनाक्रम' के चलते कारोबार का 'अव्यवहारिक' होना बताई थी। अब तक भुगतान बैंकिंग बाजार में टेक महिंद्रा, चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी और दिलीप सांघवी, आईडीएफसी बैंक लिमिटेड और टेलिनॉर फाइनेंशल सर्विसेज के गठबंधन में बना भुगतान बैंक बाजार छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं।

अप्रैल 2016 में शुरू हुआ था बैंक

अगस्त 2015 में आइडिया पेमेंट्स बैंक को भारतीय रिजर्व बैंक से लाइसेंस मिला था। इसके बाद अप्रैल 2016 में आदित्य बिड़ला आइडिया पेमेंट्स बैंक को शुरू किया गया था। यह बैंक आदित्य बिड़ला नुवो और आइडिया सेल्युलर का संयुक्त उपक्रम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed