{"_id":"5969d6004f1c1bf3178b4a05","slug":"aadhaar-or-pan-compulsory-for-new-registration-on-lic-website","type":"story","status":"publish","title_hn":"LIC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हुआ आधार, पैन नंबर देना","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
LIC की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए जरूरी हुआ आधार, पैन नंबर देना
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
Updated Sat, 15 Jul 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
एलआईसी
देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की वेबसाइट पर अब से रजिस्ट्रेशन कराने के लिए आधार या फिर पैन नंबर देना अनिवार्य होगा। एलआईसी ने अपनी वेबसाइट में काफी बदलाव किया है।
विज्ञापन
ऑनलाइन पॉलिसी देखने के लिए देनी होगी ये डिटेल्स
अगर कोई व्यक्ति अपनी पॉलिसी की डिटेल्स वेबसाइट पर देखना चाहता है तो उसको रजिस्ट्रेशन कराने के लिए अपना पैन, आधार, पासपोर्ट, पॉलिसी की डिटेल्स और जन्म तिथि देनी होगी।
विज्ञापन
परिवार के सदस्यों के लिए भी अलग से कराना होगा रजिस्ट्रेशन
अगर किसी व्यक्ति ने अपने अलावा परिवार के सदस्यों के लिए भी पॉलिसी ले रखी है जैसे बच्चे आदि तो उनके लिए भी अलग रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप प्रीमियम का पेमेंट कार्ड या फिर नेटबैंकिंग से कर सकेंगे। इसके अलावा बोनस के बारे में भी पता चल सकेगा।
विज्ञापन