{"_id":"5a28ddbd4f1c1b79548c200c","slug":"aadhaar-card-linking-to-many-services-will-likely-be-extended-to-31-march-2018","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"31 मार्च तक बढ़ सकती है मोबाइल नंबर, खातों को आधार से लिंक करवाने की आखिरी तारीख","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
31 मार्च तक बढ़ सकती है मोबाइल नंबर, खातों को आधार से लिंक करवाने की आखिरी तारीख
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Thu, 07 Dec 2017 01:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से कहा है कि आने वाले दिनों में उनके द्वारा आधार कार्ड को विभिन्न स्कीमों से जोड़ने की आखिरी तारीख को 31 मार्च तक बढ़ाया जा सकता है। केंद्र सरकार द्वारा गुरुवार (7 दिसंबर) को यह बात तीन जजों की बेंच के सामने कही गई। बता दें कि केंद्र सरकार ने बैंक खातों, मोबाइल नंबर के साथ-साथ बाकी कई चीजों को आधार से जोड़ना जरूरी कर दिया है।
विज्ञापन
घर बैठे कीजिए मोबाइल नंबर को आधार से लिंक, ये हैं आसान से स्टेप्स
विज्ञापन
फिलहाल सरकार ने सभी चीजों के लिए अलग-अलग डेडलाइन तय कर रखी है। पैन कार्ड को आधार से लिंक करने के लिए 31 दिसंबर डेडलाइन है, इसे भी बढ़ाया जा सकता है, वहीं मोबाइल सिम को लिंक करने के लिए फरवरी आखिरी महीना है।
विज्ञापन
The Union of India told the Supreme Court three-judge bench that the dates for linking Aadhaar card to bank account, mobile and many other services will likely be extended to 31st March, 2018. pic.twitter.com/vZsj4W2e7J
— ANI (@ANI) December 7, 2017
Trending Videos
क्यों बढ़ सकती है तारीख
aadhar
मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष केंद्र सरकार ने बताया था कि वह विभिन्न योजनाओं से आधार को अनिवार्य रूप से जोड़े जाने की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 मार्च, 2018 करने की इच्छुक है। इस पीठ में न्यायमूर्ति एएम खानविल्कर और न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ भी शामिल हैं। पीठ ने सोमवार को कहा कि इस मामले में संविधान पीठ एक अंतरिम आदेश जारी करेगी।