फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Banking Beema ›   33 lakh crores withdrawn from ATM even in digital era, records of cash withdrawal broken in one year

ATM Withdrawal: डिजिटल दौर में भी एटीएम से निकले 33 लाख करोड़, एक साल में टूटे नकदी निकासी के रिकाॅर्ड

Fri, 26 May 2023 06:52 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 26 May 2023 06:52 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश के एटीएम से एक अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 के बीच 33 लाख करोड़ रुपये एटीएम से निकाले गए। 2021-22 में यह आंकड़ा 32 लाख करोड़ था। 

विज्ञापन
33 lakh crores withdrawn from ATM even in digital era, records of cash withdrawal broken in one year
एटीएम से नकदी निकासी की संख्या में वृद्धि (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डिजिटल लेनदेन के दौर में भी लोगों का नकदी से मोहभंग नहीं हुआ है। एक साल में एटीएम से नकदी निकासी की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हो गई है। बृहस्पतिवार को जारी कैश मैनेजमेंट कंपनी सीएमएस की कैश वाइब्रेंसी रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश के एटीएम से एक अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 के बीच 33 लाख करोड़ रुपये एटीएम से निकाले गए। 2021-22 में यह आंकड़ा 32 लाख करोड़ था। 
विज्ञापन


सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के अध्यक्ष (कैश मैनेजमेंट सर्विसेज) अनुश राघवन ने कहा, रिपोर्ट से साफ है कि भारतीय अर्थव्यवस्था में नकदी का महत्व बढ़ रहा है। कोविड के बाद अर्थव्यवस्था के पटरी पर लौटने के बाद रिटेल कैश मैनेजमेंट का खर्च भी डेढ़ गुना बढ़ गया है। यह 2021-22 के 1.49 करोड़ रुपये से बढ़कर 2022-23 में 2.06 करोड़ रुपये पहुंच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी समेत इन राज्यों से निकले 15 लाख करोड़
करीब 15 लाख करोड़ रुपये अकेले यूपी, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक के एटीएम से निकल गए। यह रकम 69.5 करोड़ बार में डेबिट कार्ड से निकाली गई।

  • 2021-22 में अक्तूबर-दिसंबर और 2022-23 अक्तूबर, दिसंबर और मार्च के दौरान एटीएम में रिकॉर्ड बार नकदी डाली गई। उत्तर प्रदेश में एक एटीएम को हर महीने औसतन 9.8 बार भरा गया।

इतने बढ़े एटीएम का इस्तेमाल करने वाले
दिल्ली                  23.78 फीसदी
कर्नाटक              18.14 फीसदी
तमिलनाडु           15.77 फीसदी
केरल                  14.67 फीसदी
महाराष्ट्र               13.69 फीसदी
उत्तर प्रदेश           9.13 फीसदी

कोरोना में एटीएम से दूरी  कोरोना काल में एटीएम का सबसे कम इस्तेमाल हुआ। मार्च, 2020 में सिर्फ 2.84 लाख करोड़ निकाले गए। अप्रैल, 2020 में रकम घटकर सिर्फ 1.28 लाख करोड़ रह गई। 

1.35 करोड़ रुपये औसतन निकले एक एटीएम से
रिपोर्ट के मुताबिक, 2022-23 में देश में एक एटीएम से औसतन 1.35 करोड़ रुपये निकाले गए। 2021-22 में यह आंकड़ा औसतन 1.23 करोड़ रुपये था। 

  • पिछले वित्त वर्ष के दौरान कर्नाटक के एक एटीएम से सालभर में औसतन 1.73 करोड़ रुपये निकाले गए।
  • दूसरे नंबर पर छत्तीसगढ़ रहा, जहां एक एटीएम से 1.58 करोड़ रुपये निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed