{"_id":"60500b8dbab6c077ad0b9761","slug":"bank-strike-affects-operations-across-the-country-checks-worth-16-5-thousand-crores-stuck","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bank Strike Today: बैंक हड़ताल से देशभर में कामकाज पर असर, 16.5 हजार करोड़ के चेक अटके","category":{"title":"Banking Beema","title_hn":"बैंकिंग बीमा","slug":"banking-beema"}}
Bank Strike Today: बैंक हड़ताल से देशभर में कामकाज पर असर, 16.5 हजार करोड़ के चेक अटके
Tue, 16 Mar 2021 07:06 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 16 Mar 2021 07:06 AM IST
विज्ञापन
बैंक की हड़ताल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बैंकों के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों की हड़ताल के पहले दिन सोमवार को देशभर में मिलाजुला असर दिखा। हड़ताल में 10 लाख से ज्यादा कर्मचारी-अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
भारतीय बैंक कर्मचारी संगठन के महासचिव सीएच वेंकटचालम ने बताया कि हड़ताल से देशभर में करीब 2 करोड़ चेक का क्लीयरेंस नहीं हो सका। इसमें कुल 16,500 करोड़ की राशि फंसी है। इसके अलावा नकद निकासी, जमा व कारोबारी लेनदेन पर भी असर पड़ा है। बैंक कर्मचारी मंगलवार को भी हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
यूपी में 30 हजार करोड़ के लेनदेन पर असर
हड़ताल से अकेले यूपी में 30 हजार करोड़ का लेनदेन ठप रहा। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ बैंक इम्पलॉइज के प्रदेश महामंत्री केके सिंह ने बताया कि 45 ग्रामीण बैंकों के एक लाख बैंककर्मी भी हड़ताल में शामिल हैं।
विज्ञापन
सरकार की नीतियां अर्थव्यवस्था पर बुरा असर डाल रही हैं। चुनावों में भी इसका असर दिखेगा। शीर्ष अधिकारियों को छोड़कर सभी लोग हड़ताल में शामिल हुए। -शौम्या दत्ता, महासचिव, एआईबीओसी