फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Bajaj Auto created history, became the fourth automobile company with 1 lakh market cap

बजाज ऑटो ने रचा इतिहास, 1 लाख मार्केट कैप वाली चौथी ऑटोमोबाइल कंपनी बनी 

Sat, 02 Jan 2021 01:27 AM IST
Amit Mandal बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 02 Jan 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Bajaj Auto created history, became the fourth automobile company with 1 lakh market cap
Bajaj Auto
देश की प्रमुख टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर निर्माता कंपनी बजाज ऑटो ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। बजाज का मार्केट कैप पहली बार एक लाख करोड़ रुपये को भी पार कर गया। ऐसा जबरदस्त प्रदर्शन करने वाली यह चौथी ऑटोमाबाइल कंपनी है। इसके पहले मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड और टाटा मोटर्स यह कारनामा कर चुकी है। इनमें मारुति सुजुकी इंडिया भारत की सबसे वैल्युएबल ऑटोमोबाइल कंपनी है जिसका मार्केट कैप 2.25 लाख करोड़ रुपये है।
विज्ञापन


बजाज ऑटो महाराष्ट्र के चाकन में करीब 650 करोड़ रुपये निवेश कर मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने जा रही है। माना जा रहा है कि साल 2023 की शुरुआत में इस प्लांट में काम शुरू हो जाएगा। यहां केटीएम, हसक्वर्ना, और ट्रायम्फ ब्रांड की प्रीमियम मोटरबाइक्स का निर्माण किया जाएगा। कंपनी अपने टू-व्हीलर स्कूटर चेतक इलेक्ट्रिक का निर्माण भी इसी प्लांट में करेगी।
विज्ञापन


बता दें कि देश में सबसे ज्यादा मार्केट कैप वाली कंपनी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड है जिसका मार्केट कैप 12.51 लाख करोड़ रुपये है। दूसरे नंबर पर टीसीएस है और इसका मार्केट कैप 10.36 लाख करोड़ रुपये है.
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कारोबार के दौरान बजाज ऑटो का शेयर रिकॉर्ड 3,459 रुपये पर पहुंच गया था. शेयर की नई ऊंचाई पर पहुंचने के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.01 लाख करोड़ रुपये हो गया। कंपनी के शेयर में 8.3 फीसदी तेजी दर्ज की गई। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed