{"_id":"634ebd6ecbe5ab68112fbf12","slug":"adani-group-led-adstl-to-acquire-air-works-for-400-croroe-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"Air Works Group: अदाणी ने अब डिफेंस सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी को खरीदा, 400 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा","category":{"title":"Business","title_hn":"कारोबार","slug":"business"}}
Air Works Group: अदाणी ने अब डिफेंस सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी को खरीदा, 400 करोड़ रुपये का बड़ा सौदा
Tue, 18 Oct 2022 08:21 PM IST
निर्मल कांत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 18 Oct 2022 08:21 PM IST
सार
अदाणी समूह एयर वर्क्स को टेकओवर करेगा। इसके लिए चार सौ करोड़ रुपये का समझौता किया गया है। एयर वर्क्स देश का सबसे बड़ा इंडिपेंडेंट एयरक्राफ्ट मेंटनेंस ऑर्गेनाइजेशन (एमआरओ) है और इसका 27 शहरों में बड़ा पैन इंडिया नेटवर्क है।
विज्ञापन
गौतम अडानी
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह की कंपनी 'डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड' (एडीएसटीएल) ने एयर वर्क्स ग्रुप में हिस्सेदारी खरीदने का एलान किया है। अदाणी समूह एयर वर्क्स को टेकओवर करेगा। इसके लिए चार सौ करोड़ रुपये का समझौता किया गया है। एयर वर्क्स देश का सबसे बड़ा इंडिपेंडेंट एयरक्राफ्ट मेंटनेंस ऑर्गेनाइजेशन (एमआरओ) है और इसका 27 शहरों में बड़ा पैन इंडिया नेटवर्क है।
विज्ञापन
एडीएसटीएल ने एक बयान में कहा, एयर वर्क्स कंपनी देश के भीतर बड़े स्तर पर मुख्य रक्षा और एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म्स के लिए कारोबार कर रही है। भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के 737 वीवीआईपी विमानों के लैंडिंग गियर पर पहले पी-8 आई विमान फेज, फेज 32 से फेज 48 चेक और एमआरओ तक, एयर वर्क्स अपने ईएएसए से विमान के एटीआर 42/72, ए 320 और बी 737 बेड़े के लिए आधार रखरखाव रखता है। मुंबई दिल्ली, होसुर और कोच्चि में डीजीसीए-प्रमाणित सुविधाएं हैं।
विज्ञापन
बयान में आगे यह भी कहा गया है कि अदाणी डिपेंस एंड एयरोस्पेस समूह की 250 अरब डॉलर वैल्यू डिफेंस यूनिट है। वहीं एयर वर्क्स समूह के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ डी. आनंद भास्कर ने कहा कि भारत में रक्षा और नागरिक विमानों के क्षेत्र के लिए एमआरओ (मेंटनेंस, रिपेयर एंड ऑर्गेनाइजेशन) हब बनने की क्षमता है। यह एयर वर्क्स और उसके कर्मचारियों के लिए अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस प्लेटफॉर्म में शामिल होने का एक शानदार मौका है। इससे भविष्य में बड़े पैमाने पर अर्थव्यवस्थाएं और रोजगार के मौके पैदा होंगे।
विज्ञापन